
मन करता है फ्राई पैन से सैफ का सिर फोड़ दूं…जानें अमृता सिंह को किस बात पर आया था इतना गुस्सा
बॉलीवुड की कई जोड़ियां बनी और टूट गईं। कुछ जोड़ियों के टूटने पर काफी आश्चर्य भी हुआ था। इनमें से एक कपल अमृता सिंह और सैफ अली खान भी थे। दोनों ने उम्र और धर्म के बंधन को लांघते हुए एक होने का फैसला किया था। दोनों कई साल तक साथ भी रहे लेकिन फिर दोनों के बीच तलाक हो गया।
सैफ अली खान और अमृता सिंह एक दूसरे से बहुत प्यार किया करते थे। फिर भी कई बार ऐसा भी हो जाता था कि अमृता को गुस्सा आ जाता था। उन्होंने एक बार तो इंटरव्यू में कह दिया था कि मन करता है सैफ का फ्राई पैन से सिर फोड़ दूं। आखिर किस बात पर उनको इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने ये बयान दे दिया था।
1991 में शादी, 2004 में तलाक
सैफ अली खान और अमृता सिंह ने साल 1991 में शादी की थी। सैफ मुस्लिम परिवार से थे जबकि अमृता हिन्दू थीं। वहीं सैफ उम्र में भी उनसे काफी छोटे थे। इन सब बातों को भुलाकर दोनों ने विवाह करने का फैसला कर लिया था। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। ऐसे में किसी भी सामाजिक बंधन से आगे निकल गए थे।
दोनों ने एक दूसरे का अच्छे से साथ निभाया। जब सैफ ने अमृता से शादी की थी उस समय उनका करियर बस शुरू ही हुआ था। वहीं अमृता सिंह उस समय टॉप एक्ट्रेस हुआ करती थीं। दोनों के दो बच्चे सारा और इब्राहिम भी हुए। हालांकि दोनों का साथ कुछ सालों बाद खत्म हो गया। इन्होंने वर्ष 2004 में एक दूसरे से तलाक ले लिया।
सिमी ग्रेवाल को दिया था इंटरव्यू
अमृता और सैफ साल 1999 में सिमी ग्रेवाल को इंटरव्यू देने आए थे। इस दौरान उन्होंने कई निजी बातों को भी बताया था। अमृता ने कहा था कि वो कभी भी बिकनी गर्ल नहीं रहीं। वो सिंपल सी लड़की हैं। उन्होंने कहा था कि सैफ से शादी से पहले वो काफी बिंदास और बेबाक हुआ करती थीं। शादी के बाद वो शांत सी हो गईं।
उन्होंने सिमी को बताया था कि लोग उनसे बात करने से ही डरा करते थे। किसी को उनसे बात करनी होती थी तो वो दो बार सोचा करते थे। हालांकि वो बोलीं कि हमेशा से ही मैं बहनजी टाइप गर्ल हुआ करती थी। अमृता ने कहा था कि सैफ अली खान से शादी के बाद उनके जीवन में काफी बदलाव आया।
जानें क्यों सैफ को फ्राई पैन से मारने का हुआ था मन
अब हम बताते हैं कि अमृता ने सैफ को फ्राई पैन से मारने वाला बयान क्यों दिया था। सिमी ग्रेवाल के एक सवाल पर अमृता ने कहा था कि वो भी किसी दूसरी आम पत्नी की तरह कई बार सोचीती हैं। जब वो पति सैफ को किसी हीरोइन के साथ फिल्म में देखती हैं तो उनको बहुत गुस्सा आ जाता है। वो खुद को कंट्रोल नहीं कर पाती हैं।
उन्होंने कहा था कि कई बार तो उनका मन करते है कि सैफ का फ्राई पैन से सिर फोड़ दें। एक्ट्रेस ने कहा था कि वो खुद भी ऐसी जिन्दगी जी चुकी हैं। इस वजह से कभी सैफ पर नजर नहीं रखा करती हैं। हालांकि उन्होंने कहा था कि कोई महिला अगर पति को लेकर पजेसिव है तो इसमें गलत नहीं है।