Bollywood

दिल्ली यूनिवर्सिटी के चक्कर क्यों लगाया करते थे रणवीर सिंह, कपिल के शो में खोला मजेदार राज

बॉलीवुड में नए हीरोज की बात करें तो कई अभिनेता ऐसे हैं, जिन्होंने खूब नाम कमाया है। उनकी एक्टिंग हो या फिर बॉडी, दर्शकों को सभी पसंद आती है। इन एक्टरों की लिस्ट में सबसे ऊपर नाम अभिनेता रणवीर सिंह का नाम आता है। बिना किसी गॉड फादर के उन्होंने अपनी फिल्मों से अलग पहचान बनाई है।

ranveer singh

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए वो कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में आए थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि वो दिल्ली विश्वविद्यालय के चक्कर लगाया करते थे। इसके पीछे की वजह भी उन्होंने बड़ी मजेदार बताई है। चलिए हम आपको बताते हैं।

नई फिल्म के बारे में शो के दौरान बताया

कपिल के शो में पहुंचे रणवीर सिंह ने अपनी फिल्मों के बारे में भी खूब बात की। उन्होंने नई फिल्म जयेशभाई जोरदार के बारे में दर्शकों को जानकारी दी। वो बोले कि इस फिल्म को उन्होंने स्क्रिप्ट की वजह से चुना था। उनका कहना था कि इस फिल्म की जैसी स्क्रिप्ट उन्होंने इससे पहली कभी सुनी ही नहीं थी।

kapil sharma

रणवीर सिंह कपिल के शो में भी अतरंगी अंदाज में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने स्क्रिप्ट सुनाई जा रही थी। उस दौरान उनके मन में अलग अलग भाव आ रहे थे। वो हंस भी रहे थे और रो भी रहे थे। एक्टर ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ कि मैंने स्क्रिप्ट सुनने के बाद मौके पर फिल्म के लिए हां कर दी।

जानें दिल्ली विश्वविद्यालय के चक्कर क्यों लगाते थे

एक्टर रणवीर सिंह ने इस दौरान अपनी पहली फिल्म मिलने के किस्से को भी सुनाया। उन्होंने बताया कि बैंड बाजा बारात फिल्म पाने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया। इस फिल्म में उन्होंने दिल्ली के लड़के का किरदार निभाया था। वो मुंबई में पैदा हुए हैं और उनको जानना था कि आखिर दिल्लीवाले बात कैसे करते हैं।

ranveer singh

इस वजह से जब उनको इस फिल्म के बारे में पता लगा तो वो ऑडिशन से पहले दिल्ली विश्वविद्यालय के चक्कर लगाया करते थे। वहां की संस्कृति और बोलचाल को समझने की कोशिश की। अभिनेता ने कहा कि ऑडिशन के दौरान उन्होंने दिल्ली स्टाइल में बात की तो आदित्य चोपड़ा भी उनकी बोली सुनकर हैरान हो गए थे। फिर उनको बिट्टू शर्मा का रोल मिल गया था।

दीपिका पादुकोण से की है शादी

अभिनेता रणवीर सिंह ने फिल्मी दुनिया में ही अपना घर भी बसा लिया। उनको अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से प्यार हो गया था। इसका इजहार उन्होंने किया तो दीपिका ने भी हां कर दिया था। उस समय दीपिका रणबीर कपूर से ब्रेकअप की वजह से परेशान थीं। हालांकि रणवीर सिंह उनकी लाइफ में रोशनी बनकर आए थे।

ranveer marriage

दीपिका और रणवीर सिंह ने शादी कर ली। दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे अच्छी जोड़ियों में शुमार होती है। दोनों एक दूसरे का ख्याल भी रखते हैं। रणवीर सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के साथ फोटो भी डालते रहते हैं। इस समय वो कई बड़े प्रोजेक्ट में बिजी हैं। वहीं दीपिका के पास भी कई बड़ी फिल्में हैं।

Back to top button