Bollywood

Happy B’Day: दोस्त के ऑफिस में बैठे थे डायरेक्टर, देखी एरिका की फोटो और मिल गई थी पहली फिल्म

टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार हो चुकी हैं। वो उन चंद हीरोइनों में से हैं जिन्होंने टीवी के साथ ही फिल्मों में भी अपना हुनर दिखाया। एरिका के लुक्स के साथ ही उनकी एक्टिंग की भी खूब तारीफ की जाती है। वो बेहद साधारण परिवार में जन्मीं लेकिन उन्होंने अपनी एक्टिंग से नया मुकाम हासिल कर लिया।

आज यानि 7 मई को एरिका का जन्मदिन है। ऐसे में हम आपको उनसे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताने जा रहे हैं। आखिर एरिका को अपनी पहली फिल्म कैसे मिली थी। बस एक डायरेक्टर की उनकी फोटो पर नजर पड़ी थी। वो उनको इतनी पसंद आ गई थी कि उन्होंने रोल ही ऑफर कर दिया था। आइए जानें पूरा किस्सा क्या है।

29 साल की हैं एरिका फर्नांडिस

एरिका फर्नींडिस अब 29 साल की हो चुकी हैं। उनका जन्म साल 1993 में हुआ था। वो ईसाई परिवार में पैदा होने की वजह से इसी धर्म को मानती हैं। उन्होंने टीवी और फिल्मों दोनों में ही अपनी पहचान बनाई है। खूबसूरत दिखने के साथ ही वो बेजोड़ अभिनेत्री भी हैं। वो बेहद साधारण परिवार में पैदा हुई थीं।

उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद मॉडलिंग करने का फैसला किया था। दुबला पतला शरीर और अच्छी हाइट होने की वजह से मॉडलिंग में उनका सिक्का चल भी निकला। इसके अलावा उन्होंने कई प्रतियोगिताएं भी जीतीं। इसके बाद उनके मॉडलिंग करियर का ग्राफ बहुत ऊपर चढ़ गया था।

मिस महाराष्ट्र से लेकर जीते कई खिताब

एरिका ने साल 2011 में मिस महाराष्ट्र प्रतियोगिता में भाग लिया था। इस खिताब को उन्होंने अपनी खूबसूरती और हाजिर जवाबी से अपने नाम भी कर लिया। इतना ही नहीं उन्होंने ‘बॉम्बे टाइम्स फ्रेश फेस’, ‘पेंटालून्स फेमिना मिस फ्रेश फेस 2011 का खिताब भी हासिल कर लिया था। फिर तो उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

erica fernandes

उनको टीवी पर बड़ी पहचान ‘कसौटी जिन्दगी की 2’ सीरियल से मिली। इस शो को उन्होंने साल 2018 में हासिल कर बड़ी कामयाबी पा ली थी। एकता कपूर के शो में प्रेरणा के रोल से वो घर-घर फेमस हो गईं। हालांकि इससे पहले भी वो ‘कुछ रंग प्यार के’ सीरियल कर चुकी हैं। ये शो साल 2016 में आया था। इसमें वो डॉक्टर बनी थीं।

ऐसे रखा था फिल्मी दुनिया में कदम

उन्होंने फिल्मों में भी अपना करियर बनाया। मॉडलिंग के दौरान ही उनको फिल्म ऑफर हो गई थी। उन्होंने दक्षिण भारत के डायरेक्टर मीरा काथिरावन के साथ फिल्म शुरू की थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही डायरेक्टर शशि एक दिन मीरा से मिलने आए थे। उनके ऑफिस में एरिका की फोटो रखी हुई थी।

शशि ने एरिका की फोटो देखी तो वो उनको पसंद आ गई। इसके बाद उन्होंने एरिका को अपनी फिल्म में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का रोल ऑफर किया। फिल्म का नाम ‘एंथु एंथु एंथु’ था। एरिका ने फिल्म स्वीकार कर ली। डायरेक्टर मीरा से पहले शशि की फिल्म रिलीज हो गई। ऐसे में ये फिल्म उनकी पहली फिल्म बन गई।

एरिका एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रही हैं। वो झलक दिखला जा शो के साथ वापसी करने वाली हैं। इस शो का ऑफर सबसे पहले एरिका को ही मिला।

Back to top button