Bollywood

मशहूर अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का मंदिर जाते समय हुआ एक्सीडेंट, पैर का हो गया इतना बुरा हाल

बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का मंगलवार को एक्सीडेंट हो गया। वो महाकाल मंदिर दर्शन के लिए घर से निकली थीं। हालांकि रास्ते में उनकी कार का ब्रेक फेल हो गया। इस वजह से कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में तनुश्री दत्ता के पैर में काफी चोट लगी है। उनके पैर में बड़ा सा घाव हो गया।

अपने साथ हुए हादसे की जानकारी खुद तनुश्री दत्ता ने ही दी है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करके अपने फैन्स को इस एक्सीडेंट के बारे में बताया है। उनके साथ हुए हादसे की खबर ने फैन्स में बेचैनी भर दी है। लोग उनके जख्म जल्दी भरने और सेहतमंद होने प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं।

अभिनेत्री के पैर से रिसता दिखा खून

तनुश्री दत्ता वैसे तो लंबे समय से फिल्मों से दूर चल रही हैं। वो अपनी निजी जिन्दगी में ही बिजी हैं। फिर भी वो अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक बार फिर वो चर्चा में हैं। इसकी वजह उनका एक्सीडेंट है जो मंगलवार को हो गया। बताया जा रहा है कि तनुश्री महाकाल मंदिर के दर्शन के लिए जा रही थीं, इसी दौरान ये हादसा हो गया।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में उनके पैर का बुरा हाल दिख रहा है। उन्होंने अपने पैर की तस्वीर भी शेयर की है। इसमें गहरा घाव साफ नजर आ रहा है। उनके घाव से खून भी बहता हुआ दिख रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कई दूसरी तस्वीरें भी शेयर की हैं जो मंदिर दर्शन से जुड़ी हैं।

हादसे के बाद भी दर्शन, फैन्स कर रहे दुआ

उन्होंने अपने मंदिर दर्शन के बारे में भी फैन्स को जानकारी दी है। तनुश्री ने महाकाल दर्शन के बारे में लिखा कि आज का दिन काफी एडवेंचरस था। फिर भी उन्होंने मंदिर के दर्शन कर लिए। हादसे के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। खबरों के मुताबिक उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया। यहां उनको टांके लगाए गए।

वहीं हीरोइन के पैर का हाल देखकर फैन्स का दिल बैठ गया। लोग उनकी हालत देखकर काफी परेशान दिखे। कमेंट में फैन्स उनके जल्द ठीक होने की दुआ करते नजर आए। वहीं कुछ लोग उनके ऊपर महाकाल की कृपा होने की बात भी करते दिखे। उनकी माथे पर चंदन लगी तस्वीरें भी फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।

‘आशिक बनाया आपने’ से की थी शुरुआत

तनुश्री दत्ता एक समय बॉलीवुड में छाई हुई थी। वो अपनी एक्टिंग और अपने फिगर के दम पर लोगों को दीवाना बना लेती थीं। बंगाली बाला ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2005 में की थी। उन्होंने बॉलीवुड की फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ से अपने करियर को शुरू किया था। इस फिल्म में वो इमरान हाशमी के साथ नजर आई थी।

इसके बाद भी उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। वो फिल्मों में हॉट सीन्स के लिए काफी फेमस रही थीं। फिर अचानक ही उन्होंने बॉलीवुड की दुनिया से दूरी बना ली। अब वो लाइम लाइट में रहना पसंद नहीं करती हैं। फिर भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी अपडेट यहां देती रहती हैं।

Back to top button