Breaking news

दुल्हन को प्रेमी के घर छोड़ भाग गया पति, पिता ने दहेज लौटाने को कहा तो बोला-भाड़ में जाओ

90 के दशक में एक पिक्चर आई थी ‘हम दिल दे चुके सनम’। इस फिल्म की कहानी ये थी कि सलमान और ऐश्वर्या को आपस में प्यार हो जाता है। लेकिन ऐश्वर्या की शादी अजय देवगन से हो जाती है। शादी के बाद अजय तो पता चलता है कि उसकी बीवी को सलमान पसंद है। फिर वह इन दोनों को मिलाने की ठान लेता है। अब यह तो हो गई फिल्म की बात। लेकिन आपको जान हैरानी होगी कि असल जिंदगी में भी एक ऐसा मामला सामने आया है।

पत्नी को प्रेम के घर छोड़ आया पति

पति द्वारा पत्नी और प्रेमी का मिलन कराने वाली ये अनोखी घटना उत्तर प्रदेश के रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। शिवानी (बदला हुआ नाम) की शादी शाहबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले शिवा से हुई थी। शादी चार महीने पहले ही हुई थी। इस बीच पति को अपनी पत्नी के पहले प्रेमी की भनक लग गई। इसके बाद उसने जो किया वह देख पत्नी भी दंग रह गई।

प्रेमी ने रविवार (24 अप्रैल) को पत्नी को एक शादी में चलने के लिए तैयार होने को कहा। इसके बाद वह पत्नी को प्रेमी के गाँव छोड़कर वहाँ से भाग गया। पति की ये हरकत देख पत्नी दंग रह गई। हालांकि उसे खुशी भी हुई कि उसका और उसके प्रेमी का फिर से मिलन हो गया। लेकिन यहां शिवानी के पिता दुख में आ गए।

दहेज लौटाने से किया इनकार

शिवानी के पिता चंद्रपाल को दुख इस बात का है कि उनकी बेटी तो प्रेमी के घर चली गई, लेकिन उनका दहेज अभी भी उसके पुराने ससुराल में पड़ा हुआ है। वे जब अपने पूर्व दामाद से दहेज मांगने गए तो उसने उन्हें भगा दिया। लड़की के पिता का कहना है कि उन्होंने अपनी हैसियत से अधिक दहेज बेटी की शादी में दिया था। अब दूल्हा शिवा मेरी बेटी को नहीं रख रहा है तो दहेज भी लौटा दे।

लेकिन शिवा को दहेज का लालच आ गया। उसने दहेज लौटाने से इनकार कर दिया। पिता का आरोप है कि बेटी के ससुराल वाले उसे इतना दहेज मिलने के बाद भी और दहेज लाने को प्रताड़ित करते थे। पिता ने बताया कि मैंने ये दहेज अपनी पसीने और मेहनत की कमाई से दिया था। अब दामाद ने बेटी को ही छोड़ दिया तो दहेज भी वापस कर दे। इस दहेज से मैं अपनी छोटी बेटी की शादी कर दूंगा।

वैसे इस पूरे मामले पर आपका क्या कहना है हमे कमेन्ट कर जरूर बताएं। क्या लड़की के पिता को वापस दहेज का सामान मिलना चाहिए? दूल्हे शिवा ने जो किया वह कितना सही या गलत है ?

Back to top button