![](https://www.newstrend.news/wp-content/uploads/2022/04/vivek-oberoi-24-4221-780x421.jpg)
दिलचस्प किस्सा: पिता की इस बात पर उड़ गए थे विवेक ओबेरॉय के होश, रात को नहीं आती थी नींद
हिन्दी फिल्मों में अपने अभिनय के दम पर विवेक ओबेरॉय ने अलग मुकाम हासिल कर लिया। उन्होंने कई फिल्मों में गजब की एक्टिंग की जिसके बाद उनका नाम हो गया। हालांकि बीच में उनके करियर का ग्राफ तेजी से नीचे चला गया था। उनको फिल्में भी मिलनी बंद हो गई थीं। फिर भी उन्होंने कमबैक कर लिया है।
विवेक के पिता सुरेश ओबेरॉय भी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वो भी पुरानी फिल्मों के मंझे हुए कलाकार रह चुके हैं। विवेक वैसे तो अपने पिता की बहुत इज्जत करते हैं लेकिन उनकी एक बात सुनकर उनके होश उड़ गए थे। उनकी रातों की नींद गायब हो गई थी। आखिर वो क्या बात थी, आइए खबर में जानते हैं।
सलमान के साथ हो गई थी दुश्मनी
विवेक ओबेरॉय का ग्राफ नीचे जाने की वजह सलमान खान से दुश्मनी को बताया जाता है। विवेक और ऐश्वर्या का अफेयर हो गया था। इससे पहले वो सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में थीं। बस यही बात सलमान को पसंद नहीं आई थी। विवेक ने सलमान पर उनको धमकी देने का आरोप भी लगा दिया था।
कहा जाता है कि सलमान की वजह से ही विवेक को फिल्में मिलना बंद हो गई थीं। हालांकि बाद में ऐश्वर्या और विवेक का रिश्ता भी नहीं चल सका। एक इंटरव्यू में विवेक ने कहा था कि ब्रेकअप के बाद वो धोखा खाए हुए इंसान जैसा महसूस करते थे। विवेक ने कहा कि उन्होंने जब भी प्यार किया, खराब अनुभव ही मिला।
इस बात ने उड़ा दी थी नींद
विवेक ओबेरॉय उस समय अमेरिका से पढ़कर भारत आए थे। यहां उनके पिता चाहते थे कि विवेक भी फिल्मों में काम करें। वो उनको अपनी जान पहचान से हीरो बनाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने विवेक के आने से पहले ही तैयारी भी कर ली थी। एक दिन उन्होंने विवेक को बुलाया और उनको बात बताई।
उन्होंने कहा कि उनके पिता ने कहा वो एक फिल्म साइन कर दे जिसको अब्बास मस्तान प्रोड्यूस कर रहे थे। विवेक की इस बात से होश उड़ गए। उनको लगने लगा कि कहीं वो फेल हो गए तो उनके पिता का सिर झुक जाएगा। इस बात को लेकर उनको रातों को नींद भी नहीं आ रही थी। इसके बाद उन्होंने इस फिल्म को साइन नहीं किया।
खुद के दम पर हासिल की फिल्म
विवेक ने कहा कि इसके बाद उन्होंने फैसला किया कि वो अपने दम पर फिल्म हासिल करेंगे। उन्होंने इसके लिए काफी मेहनत की। बड़े-बड़े डायरेक्टर-प्रोड्यूसर के ऑफिसों के चक्कर काटे। 15-16 महीने संघर्ष करने के बाद उनको पता लगा कि राम गोपाल वर्मा कंपनी फिल्म बनाने जा रहे हैं। उन्होंने अपने दम पर इस फिल्म में रोल पाने का फैसला किया।
उन्होंने इसके लिए ऑडिशन दिया और सेलेक्ट भी हो गए। फिल्म भी हिट हो गई। इसके बाद विवेक ने कई और फिल्मों में अभिनय किया और उनका करियर सेट हो गया। उनकी साथिया फिल्म हो या दम सबने बॉक्स ऑफिस में कमाल कर दिया। अब वो कडूवा फिल्म में नजर आने वाले हैं।