Bollywood

तलाक के बाद सामंथा-नागा चैतन्य का अकेले दिल नहीं लग रहा, जल्द करेंगे दोबारा शादी, जाने डिटेल्स

साउथ फिल्मों की खूबसूरत अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) को कौन नहीं जानता है। वे सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि नॉर्थ इंडिया में भी पॉपुलर हैं। सामंथा अपनी एक्टिंग से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर अधिक चर्चा में रहती हैं। खासकर उनके लव अफेयर, शादी और तलाक की खबरें सबसे अधिक सुर्खियों में रहती हैं।

दूसरी शादी करेंगी सामंथा?

सामंथा ने 2017 में साउथ फिल्मों के सुपरस्टार नागा चैतन्य से शादी रचाई थी। लेकिन ये शादी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई। दोनों का 2021 में तलाक हो गया। इस शादी के टूटने से फैंस का दिल भी टूट गया। वहीं सामंथा के मां बाप को भी बेटी के कुँवारे रहने की चिंता सताने लगी। अब खबर है कि वह बेटी पर दूसरी शादी का दबाव बना रहे हैं।

माता पिता के प्रेशर के बाद सामंथा भी दूसरी शादी पर विचार कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता बहुत दर्द में है। उनसे पेरेंट्स की ये तकलीफ सही नहीं जा रही है। इसलिए वह भविष्य में दूसरी शादी जरूर करेंगी। लेकिन सामंथा ने अपनी सेकंड मैरिज के लिए थोड़ा समय मांगा है। अभी वे अपने करियर पर अधिक फोकस करना चाहती है। उनकी झोली में अभी कई फिल्में पड़ी हैं।

बताया कैसा पति चाहिए

सामंथा ने अपने मां बाप को भरोसा दिलाते हुए कहा है कि यदि उन्हें कोई अच्छा लड़का मिल जाता है तो वह शादी कर लेंगी। उन्हें ऐसे लड़के की तलाश है जो उनकी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ का भी सम्मान करे। अब सामंथा की दूसरी शादी करने की खबरें तमिल फिल्म इंडस्ट्री में तेजी से फैल रही है।

उधर सामंथा के पूर्व पति नागा चैतन्य भी दूसरी शादी करने की खबर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। खबरों की माने तो वे भी कुछ ही महीनों में दूसरी शादी कर सकते हैं। नागा चैतन्य का लव अफेयर उनकी को-स्टार Divansha Kaushik से चल रहा है। दोनों एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते या शादी को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

दिलचस्प बात ये है कि अभिनेत्री ने नागा चैतन्य और सामंथा के साथ फिल्म ‘Majili’ में काम किया हुआ है। इस फिल्म में वे नागा की गर्लफ्रेंड बनी थी। जबकि सामंथा उनकी बीवी के रोल में थी। फिलहाल फैंस नागा चैतन्य और सामंथा दोनों की दूसरी शादी को लेकर खुश नजर आ रहे हैं। इस तरह दोनों सितारों का घर फिर से बस जाएगा।

Back to top button