Bollywood

लड़कियों को छूने से डरते थे बॉलीवुड के ‘प्ले बॉय’ अक्षय कुमार, जाने क्यों छोड़ गई थी गर्लफ्रेंड

बहुत कम अभिनेता ऐसे होते हैं जो फिल्मी बैकग्राउंड के नहीं होते, फिर भी फिल्मी दुनिया में राज करने लगते हैं। इनमें से सबसे ऊपर नाम अक्षय कुमार का आता है। वो अकेले ऐसे स्टार हैं जो इंडस्ट्री के तीन खानों को टक्कर देते हैं। इसी वजह से उनको बॉलीवुड में सुपर स्टार का दर्जा मिला हुआ है।

akshay kumar

अक्षय कुमार अपनी एक्टिंग से लेकर एक्शन तक के लिए फेमस हैं। चाहे कॉमेडी हो या सीरियस रोल, अक्षय हर जगह फिट बैठते हैं। आज भले ही उनको खिलाड़ी कुमार कहा जाता है, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब वो ‘प्ले बॉय’ कहे जाते थे। वैसे कम ही लोगों को पता होगा कि उनको एक समय लड़कियों को छूने में भी डर लगा करता था।

थाइलैंड के होटल से ब़ॉलीवुड का सफर

अक्षय कुमार बॉलीवुड में आज अलग नाम और पहचान रखते हैं। ये सब उनको इतनी आसानी से नहीं मिला है। इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। कभी अक्षय कुमार थाइलैंड में होटलों में नौकरी किया करते थे। इससे पहले वो बच्चों को मार्शल आर्ट्स भी सिखाते थे। फिर वो बॉलीवुड में आए और छा गए।

akshay kumar

अक्षय ने शुरुआती फिल्मों में खूब एक्शन किया था। तब से ही उनकी इमेज एक्शन हीरो की बन गई थी। हालांकि अक्षय को असली सफलता और पहचान खिलाड़ी फिल्म से मिली। जिस भी फिल्म में खिलाड़ी जुड़ा होता वो सुपरहिट हो जाती। इसी वजह से उनका नाम ही खिलाड़ी कुमार रख दिया गया था।

जानें क्यों छोड़ गई थी गर्लफ्रेंड

अक्षय कुमार एक बार कपिल शर्मा के शो में आए थे। वो अपनी एक फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने जिन्दगी के कुछ निजी राज भी दर्शकों को बताए। इनमें से एक राज उनकी पहली प्रेमिका को लेकर भी था जो उनको छोड़कर चली गई थी। इसकी वजह जानकर आप हैरान हो जाओगे।

अक्षय कुमार ने शो में बताया था कि वो पहले बहुत शर्मीले स्वभाव के थे। इस वजह से उनको लड़कियों को छूने से भी डर लगा करता था। अभिनेता ने बताया था कि जब उनकी पहली प्रेमिका बनी थी तो उसको वो छू नहीं पाते थे। इस वजह से वो इतनी नाराज हो गई थी कि उसने अक्षय कुमार से ब्रेकअप ही कर लिया था।

ट्विंकल खन्ना से की शादी

बॉलीवुड के प्ले बॉय के रूप में मशहूर अक्षय कुमार का नाम कई हीरोइनों के साथ जुड़ा। उनके अफेयर के कई किस्से हैं। खासकर रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी के साथ तो उनका अफेयर बहुत लंबा चला था। वहीं अभिनेत्री रेखा से भी खिलाड़ियों का खिलाड़ी फिल्म के दौरान अक्षय कुमार का नाम जुड़ा था। इसके बाद अभिनेता अक्षय कुमार ने शादी कर ली।

उन्होंने राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना से अचानक ही शादी कर ली थी। वैसे शादी के बाद भी उनका नाम कभी-कभी हीरोइनों से जुड़ता ही रहा है। फिलहाल उनके दो बच्चे हैं इनमें एक लड़का और एक लड़की है। अक्षय अब फिल्मों में ध्यान देते हैं जबकि उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना घर संभालती हैं और बच्चों का ध्यान रखती हैं।

Back to top button