
60 साल की हुईं एक्ट्रेस Poonam Dhillon, शशि कपूर ने सबके सामने मार दिया था पूनम को तमाचा
फिल्मी दुनिया में अभिनेत्री पूनम ढिल्लों एक अलग ही पहचान रखती हैं। मशहूर एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों का आज यानि 18 अप्रैल को जन्मदिन है। वो 60 साल की हो गई हैं। अब भी जवां दिखने वाली पूनम ढिल्लों एक समय बॉलीवुड पर राज किया करती थीं। उनकी फिल्मों को दर्शक खूब पसंद किया करते थे।
पूनम को उनके फैन्स आज भी बहुत पसंद करते हैं। इसी वजह से उनके बर्थडे पर खूब विशेज भेजी जा रही हैं। बधाई संदेशों का पूनम ढिल्लों के लिए तांता लग गया। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको अभिनेत्री से जुड़ी ऐसी बातें बताएंगे जिनके बारे में आप नहीं जानते हैं। हम आपको शशि कपूर से जुड़ा हुआ रोचक किस्सा भी सुनाएंगे।
16 साल में रख दिया बॉलीवुड में कदम
पूनम ढिल्लों का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में हुआ है। उनका जन्म 18 अप्रैल 1962 को हुआ था। वो अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। आपको बता दें कि पूनम ने बहुत संघर्ष के बाद बॉलीवुड में अपना मुकाम हासिल किया है। उन्होंने सिर्फ 16 साल की उम्र में ही फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था।
पूनम ने यश चोपड़ा के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने फिल्म त्रिशूल से अपना फिल्मी करियर शुरू कर दिया था। वैसे ऐसा नहीं है कि पूनम को फिल्मों में ही आने का शौक था। वो तो पढ़ाई करना चाहती थीं। उनका किताबों में बहुत मन लगा करता था। यही वजह थी कि पूनम ने यश चोपड़ा की फिल्म करने से मना कर दिया था।
पति निकला बेवफा
पूनम ढिल्लों डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती थीं। ऐसे में पहले तो उन्होंने यश चोपड़ा की फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। फिर बाद में उन्होंने एक शर्त पर काम करने के लिए हामी भर दी थी। उनकी शर्त थी कि जब उनके स्कूल की छुट्टी होगी, तभी वो फिल्म में शूटिंग करने आएंगी।
वैसे पूनम भले ही अपने फिल्मी करियर में सफल रही हों लेकिन उनकी निजी जिन्दगी में उनको दुख ही नसीब हुआ। उनका अफेयर फेमस डायरेक्टर रमेश सिप्पी से चला था। हालांकि उनके पिता की मौत गई थी।
इसी के बाद साल 1988 में उन्होंने अशोक थकेरिया से विवाह रचा लिया था। हालांकि पति बेवफा निकला। उनका किसी दूसरी महिला से अफेयर चल रहा था। इसी वजह से 1997 में उनका तलाक हो गया था।
जानें क्यों शशि कपूर ने मारा था थप्पड़
वायुसेना इंजीनियर की बेटी पूनम को पता ही नहीं था कि उनको फिल्मों में आना होगा। उनके परिवार का बॉलीवुड से कहीं कोई नाता ही नहीं था। इसके बाद भी पूनम स्टार बन गई। उनको एक बार शूटिंग में शशि कपूर ने तमाचा मार दिया था। अचानक पड़े तमाचे के बाद वो खुद ही हैरान हो गई थीं।
असल में एक सीन की शूटिंग के दौरान शशि ने उनको थप्पड़ मारा था। वो थप्पड़ एकदम असली था जिसके बारे में पूनम को कुछ भी नहीं पता था। हालांकि शूटिंग के बाद शशि ने उनसे आकर माफी मांगी थी। उन्होंने बताया था कि यश चोपड़ा ने सीन को असली रूप देने के लिए ही उनको अचानक ऐसा करने के लिए कहा था।