
रणबीर की शादी में सारी महफ़िल लूट ले गई करिश्मा कपूर, दुल्हन आलिया से भी हसीन दिखी – Pics
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद जब उनका लुक सबके सामने आया तो फैंस दीवाने हो गए। खासकर आलिया का लुक सबकी उम्मीदों से अलग था। उन्होंने लाल रंग की जगह ऑफ वाइट कलर चुना। वहीं वे लहंगे की जगह साड़ी में दिखाई दी। इस बात में कोई राय नहीं कि आलिया अपनी शादी में दुल्हन बन बेहद हसीन लग रही थी। लेकिन उनकी ननद करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के लुक ने सारी लाइमलाइट चुरा ली।
रणबीर की शादी में छाई करिश्मा
करिश्मा कपूर अपने कजिन ब्रदर रणबीर की शादी में वाइट कलर की ऑर्गेंजा साड़ी पहन कर आई। इसे खासतौर पर फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने करिश्मा के लिए चुना था। इस साड़ी पर फ्लोरल एंब्रॉइडरी थी। वहीं फ्लोरल मोटिफ्स ऑरेंज, ग्रीन और सिल्वर रंग के थ्रेड से बनाए गए थे। हेमलाइन पर फूल-पत्तियों की कढ़ाई थी। वहीं बॉर्डर पर गोटा पट्टी थी। इस इंट्रीकेट एंब्रॉइडरी भी थी, जिस पर सिल्वर लेस व सीक्वेंस को जोड़ा गया था। ये एक ब्लिंग इफेक्ट क्रिएट कर रहा था।
करिश्मा ने इस साड़ी पर ऑरेंज शेड का ब्लाउज पहना था। यह साड़ी के कलर कॉम्बिनेशन के लिहाज से बहुत जच रहा था। यह एक रॉप ब्लाउज था जिस पर डेलिकेट जरी एंब्रॉइडरी वर्क था। ये वर्क आस्तीन के किनारों पर, हेमलाइन पर और नेकलाइन पर भी था। करिश्मा ने सीधे पल्ले की साड़ी पहनी थी। इसमें उनका टोन्ड मिडरिफ हाईलाइट हो रहा था।
लुक एंड स्टाइल ने जीता दिल
अपने इस लुक में चार चांद लगाने के लिए करिश्मा ने कानों में चांदबाली पहनी थी। दलचस्प बात ये रही कि उन्होंने कोई हेवी नेकलेस नहीं पहना। हालांकि उनके लुक में उसकी कमी भी नहीं खली। करिश्मा ने अपने सिर पर बालियों से मैच करता हुआ हैडबैंड भी लगा रखा था। इससे उनका लुक और भी क्यूट लग रहा था।
हाथों में करिश्मा ने गोल्डन कड़े व ब्लाउज से मैचिंग वाली चूड़ियां पहन रखी थी। ये उन्हें एक ट्रेडिशनल लुक दे रहा था। मेकअप की बात करें तो वे ब्लैक कोहल्ड आईज, आई-ब्रोज, कॉन्टोर चीक्स, सॉफ्ट ब्राउन लिप्स, ब्लैक आई-शैडो जैसी चीजों के साथ दिखाई दी। वहीं बालों की बात करें तो इसे उन्होंने सेंटर पार्टेड किया और एक स्लीक लो-बन बनाया।
आलिया को भी पूछे छोड़ा
करिश्मा कपूर को अक्सर उनके एलिगेंट फैशन स्टाइल के लिए जाना जाता है। वे जब भी किसी कार्यक्रम में शामिल होती हैं तो उनका लुक बड़ा आकर्षक होता है। ऐसे में अपने भाई रणबीर की शादी में वह भला कैसे पीछे रह सकती थी। फैंस को करिश्मा का यह लुक बड़ा पसंद आ रहा है। कुछ तो ये भी कह रहे हैं कि करिश्मा दुल्हन आलिया से भी ज्यादा खूबसूरत दिखी। वैसे आपको करिश्मा का यह ट्रेडिशनल अवतार कैसा लगा?