Interesting

Video: पेड़ पर सो रहा था शेर का झुंड, नीचे से निकला विशाल हाथी, देखें अद्भुत नजारा

शेर जंगल का राजा होता है। वह एक बार किसी का शिकार करने की ठान ले तो फिर उसे चीर-फाड़कर ही दम लेता है। आप ने भी शेर के कई खूंखार वीडियो देखें होंगे। उसे शिकार करते या किसी को मारते देखा होगा। शेर के गुस्से से दहाड़ने वाले वीडियो भी बड़े वायरल होते हैं। लेकिन आज हम आपको शेर का वह पहलू दिखा रहे हैं जो आप ने शायद ही पहले देखा होगा।

पेड़ पर आराम फरमाते दिखी शेर की फैमिली

शेर अक्सर झुंड में रहना पसंद करते हैं। उनका भी एक भरा-पूरा परिवार होता है। वे साथ में शिकार करते हैं और साथ में आराम भी करते हैं। शेर का आराम करने वाला ऐसा ही एक अनोखा वीडियो इन दिनों लोगों का दिल जीत रहा है। यहां खास बात ये है कि सभी शेर जमीन पर नहीं बल्कि पेड़ पर आराम फरमा रहे हैं।

अधिकतर यही देखा जाता है कि शेर जमीन पर कहीं पड़े रहते हैं। पेड़ों पर बंदर या तेंदुआ जैसे जानवर ही अधिकतर दिखते हैं। लेकिन इन दिनों गर्मी इतनी अधिक पड़ रही है कि शेरों को भी पेड़ की छाया और ठंडी हवा चाहिए। इसमें वे आराम से अपनी नींद निकाल रहे हैं। जमीन पर कहीं सोते तो गर्मी से उनकी बैंड बज जाती।

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

इस वीडियो में पीछे एक हाथी भी गुजरता हुआ दिखाई देता है। हालांकि न हाथी की नजर पेड़ पर सो रहे शेरों पर पड़ती है और न ही नींद में दुबे शेर इस हाथी को देखते हैं। ये पूरा नजारा देखने में बड़ा ही सुंदर और अनोखा लगता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर IFS Susanta Nanda ने साझा किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा “सिर्फ आप ही खुद को शांति और सुकून दे सकते हैं।” इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ये नजारा Tanzania के Serengeti National Park का है।

इस वीडियो को देख लोग भी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “ये इनका फैमिली ट्री है।” फिर दूसरे ने कहा “जब ज्यादा खाना खा लो तो मैं भी ऐसे ही सोता हूं।” फिर एक कमेन्ट आता है “पेड़ जीवन में बहुत जरूरी है। इनसे असली शांति और ठंडक मिलती है।” वहीं एक ने वीडियो में दिख रहे हाथी के लिए कहा “हाथी राजा को पता भी नहीं कि उसके सिर पर मौत सौ रही है।” यहां देखें कुछ और रिएक्शन।

बस ऐसे ही और भी कई दिलचस्प कमेंट्स आने लगे।

Back to top button