Bollywood

Oscar Awards 2022: विल स्मिथ बने बेस्ट एक्टर, जानें भरे मंच पर क्यों जड़ दिया होस्ट को मुक्का?

Oscar Awards 2022 की घोषणा हो गई है। इस बार जिन सितारों ने बाजी मारी, उनकी खूब चर्चा हो रही है। मशहूर स्टार विल स्मिथ को बेस्ट एक्टर के लिए ऑस्कर पुरस्कार दिया गया। वहीं जैसिका चेस्टेन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया है। उनको ये अवॉर्ड फिल्म The Eyes of Tammy Faye में एक्टिंग के लिए मिला है।

वहीं अवॉर्ड शो में उस वक्त हंगामा मच गया, जब विल स्मिथ मंच पर पहुंचे और सबके सामने शो को होस्ट कर रहे रॉक को उन्होंने जोरदार मुक्का जड़ दिया। इस पूरी घटना से लोग हैरान रह गए। आखिर क्यों विल स्मिथ को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने ऐसी हरकत कर दी। चलिए हम आपको बताते हैं।

दमदार थी विल स्मिथ की एक्टिंग

विल स्मिथ हॉलीवुड ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी काफी जाने जाते हैं। उनके फैन्स इंडिया में भी कम नहीं हैं। उनको जिस फिल्म के लिए अवॉर्ड मिला है, उसका नाम किंग रिचर्ड है। इस फिल्म में एक पिता रिचर्ड विलियम्स की कहानी दिखाई गई है। वो पिता अपनी बेटियों के पैदा होने से पहले ही करियर प्लान बना देता है जो 78 पेजों का होता है।

इस फिल्म को जैक बैलिन ने लिखा है। वहीं इसके डायरेक्टर रीनाल्डो मारकस ग्रीन हैं। अवॉर्ड को लेते समय विल स्लिथ काफी इमोशनल हो गए थे। वहीं जैसिका चैस्टेन ने बेस्ट एक्टिंग फीमेल का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया। ये समारोह कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस में हो रहा था।

जानें विल स्मिथ ने क्यों मारा मुक्का

अब हम आपको बताते हैं कि विल स्मिथ को अचानक गुस्सा क्यों आ गया। उन्होंने भरे मंच पर शो के होस्ट क्रिस रॉक को घूसा जड़ दिया। दरअसल रॉक ने एक्टर की पत्नी के गंजेपन का मजाक उड़ाया था। इस बात को वो सहन नहीं कर सके और उन्होंने मंच पर चढ़कर शो के होस्ट को घूंसा मार दिया।

शुरू में तो लोग इसे मजाक समझ रहे थे लेकिन बाद में ये काफी गंभीर हो गया। हालांकि बाद में अवॉर्ड लेते समय उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया। आपको बता दें कि एक्टर की पत्नी को एक बीमारी है जिस वजह से उन्होंने अपने सिर को गंजा कर लिया है। इसी बात का शो के होस्ट मजाक उड़ा रहे थे। जिसके बाद एक्टर को गुस्सा आ गया था।

वापस लिया जा सकता है अवॉर्ड

विल स्मिथ को उनका ये गुस्सा भारी पड़ सकता है। उनसे ऑस्कर अवॉर्ड को वापस लिया जा सकता है। इसकी वजह नियमों का उल्लंघन है। स्मिथ पर हाथापाई करने का आरोप है जो सबके सामने हुआ है। ये नियमों के खिलाफ है और ज्यूरी उनसे अवॉर्ड वापस ले सकती है। हालांकि शो के होस्ट ने किसी तरह की पुलिस कंप्लेन करने से इनकार कर दिया है।

वहीं दूसरी ओर ऑस्कर अवॉर्ड की बात करें तो बेस्ट फिल्म का पुरस्कार कोडा नामक फिल्म को मिला है। इस फिल्म की कास्ट के सम्मान में पूरा हॉल खड़े होकर तालियां बजाने लगा। फिल्म की बात करें तो ये बधिरों पर आधारित हैं। परिवार में चार सदस्य हैं जिनमें तीन बधिर हैं। वहीं चौथा सदस्य गायक बनना चाहता है।

Back to top button