
‘शारीरिक संबंध नहीं बनाता है पति, चाची के साथ है गलत रिश्ता’, गुस्से में थाने पहुंच गई बीवी
शादी शुदा जिन्दगी उस समय खराब हो जाती है, जब किसी तीसरे इंसान का प्रवेश हो जाता है। विश्वास पर टिका ये रिश्ता डगमगा जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ है बिहार की एक महिला के साथ जिसके पति के अवैध संबंध हो गए हैं। वो अपनी पत्नी को नहीं चाहता है और उसके साथ रहने को तैयार ही नहीं होता है।
अपने पति की पोल खोलने के लिए ही महिला थाने पहुंच गई। पुलिस के सामने उसने अपने पति का पूरा कच्चा चिट्ठा खोलकर रख दिया। अवैध संबंधों की ये घटना जानकर पुलिसवाले भी हैरान रह गए। महिला ने इतना तक बता दिया कि उसका पति अपनी चाची के पीछे ही लगा रहता है। आइए जानें पूरा मामला क्या है।
बिहार के नालंदा का है केस
अवैध संबंधों का हैरान करने वाला मामला बिहार के नालंदा से सामने आया है। यहां एक महिला शुक्रवार को पुलिस के पास पहुंची। वो सिलाव थाने में आई और अपने पति से परेशान होने की बात कही। पुलिस ने जब उससे पूछा कि मामला क्या है तब उसने अपने पति के बारे में जो सच बताया, उससे पुलिसवाले भी हैरत में पड़ गए।
उसने बताया कि उसका पति दिल्ली में नौकरी करता है। वो जब भी घर आता है, उसके पास नहीं रुकता है। दोनों के बीच शारीरिक रिश्ता भी नहीं बन रहा है। पत्नी ने बताया कि ढाई साल से दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी नहीं है। पीड़िता ने बताया कि उसके पति का अपनी ही चाची के साथ अवैध रिश्ता है।
चाची से करने वाला है शादी
महिला ने बताया कि दिल्ली में जो भी कमाई होती है, उसका एक भी रुपया वो घर में नहीं देता है। सारा पैसा वो चाची को ही भेज देता है। पीड़िता बोली कि वो गांव आता है तो हमेशा अपनी चाची के साथ ही लगा रहता है। घर परिवार की उसको कोई फ्रिक नहीं रहती है। पीड़िता का ये भी कहना है कि वो अपनी चाची से शादी करने वाला है।
वहीं बीवी ने कहा कि अवैध संबंधों को लेकर जब भी वो उसको टोकती है तो वो मारपीट करने लगता है। लड़की के पिता ने भी अपने दामाद का सच बताया। उन्होंने कहा कि ढाई साल पहले दोनों की शादी करवाई गई थी। शादी के बाद दोनों एक ही कमरे में अलग-अलग रहा करते थे। पति बीवी पर कोई ध्यान ही नहीं देता है।
पुलिस ने युवक को समझाया
इतना ही नहीं खुद लड़के के पिता ने भी अपनी बहू का ही साथ दिया है। उन्होंने भी इस बात की तस्दीक की है कि उसके लड़के के अवैध संबंध हैं। उन्होंने कहा कि अपनी ही चाची के साथ उनका लड़का अवैध रिश्ते में है। इसी वजह से वो पत्नी को साथ रखना नहीं चाहता है। वो चाची का पूरा खर्चा उठाता है।
पुलिस ने मामला सुनकर सभी पक्षों को थाने बुलाया। चाची ने तो आने से मना कर दिया लेकिन युवक थाने चला आया। यहां एसओ पवन कुमार ने युवक को समझाया। पुलिस का कहना है कि समझाने पर वो चाची से सारे रिश्ते खत्म कर पत्नी को साथ रखने के लिए तैयार हो चुका है। वहीं लड़की पक्ष ने एक आवेदन भी दिया है।