
उर्वशी रौतेला को ब्लॉक कर के पहाड़ी लड़की के प्यार में डूबे ऋषभ पंत, रहती है देहरादून में
टीम इंडिया के क्रिकेटर ऋषभ पंत काफी लाइम लाइट में रहते हैं। इसकी वजह उनका क्रिकेट तो है ही, साथ ही उनकी लव लाइफ भी है। वो अपनी लव लाइफ की वजह से काफी चर्चा में भी रहते हैं। ऋषभ ही वो खिलाड़ी हैं जिन्होंने बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस कही जाने वाली उर्वशी रौतेला को ब्लॉक कर दिया था।
ऋषभ पंत अब एक दूसरी लड़की के प्यार में डूब गए हैं। लड़की देहरादून में रहती है और एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला से किसी भी मायने में कम नहीं दिखती है। इसी वजह से ऋषभ पंत अब उर्वशी को भूलकर इस लड़की के प्यार में हैं। आइए जानें वो लड़की कौन है और कैसे दोनों एक दूसरे को जानते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं पंत
सबसे पहले हम ऋषभ के करियार की बात कर लेते हैं। पंत भारतीय क्रिकेट टीम के विकेट कीपर हैं। इसके साथ ही वो बल्लेबाजी भी करते हैं और इस समय जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। 26 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल में वो जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में उनको भेजा गया है।
पंत अपनी विकेट कीपिंग के लिए तो मशहू हैं ही, साथ ही अपनी बल्लेबाजी के दम पर भी कई बार टीम इंडिया को संकट से बाहर निकाल चुके हैं। इसी वजह से कप्तान उनके ऊपर भरोसा करते हैं। वहीं आईपीएल में तो उनका अलग ही रूप सामने आता है। उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी को दर्शक बेहद पसंद करते हैं।
इस लड़की के प्यार में डूबे
View this post on Instagram
कभी उर्वशी रौतेला के साथ इश्क लड़ाने वाले ऋषभ पंत की लव लाइफ एक बार फिर चर्चा में आ गई है। इसकी वजह एक लड़की है जो उनकी जिन्दगी में आ चुकी है। जिसकी वजह से वो एक्ट्रेस उर्वशी तक को भूल बैठे हैं। इस युवती का नाम ईशा नेगी है। ईशा देहरादून की रहने वाली है और इंटीरियर डिजाइनर है। ईशा इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती है।
आपको बता दें कि दोनों ही एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी फोटो भी शेयर करते रहते हैं। ईशा दिखने में किसी हीरोइन से कम नहीं लगती हैं। इसी वजह से ऋषभ का उन्होंने दिल चुरा लिया है। दोनों ही एक दूसरे के साथ समय बिताते भी हैं और ख्याल भी रखते हैं।
उर्वशी को कर चुके हैं ब्लॉक
ईशा के जिन्दगी में आने से पहले ऋषभ पंत की लाइफ में बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला थीं। उर्वशी और पंत एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। साल 2019 में दोनों को जुहू के एक होटल में लेट नाइट डिनर पर जाते हुए देखा गया था। उसी समय से दोनों की डेटिंग के बारे में खबरें सामने आई थीं।
हालांकि बाद में दोनों की राहें अलग हो गईं। ऋषभ को उस दौरान श्रीलंका के खिलाफ हुए मैच में जगह ही नहीं मिली थी क्योंकि वो खराब फॉर्म में चल रहे थे। इसी वजह से वो काफी परेशान थे। इसी चिंता और गुस्से में उन्होंने उर्वशी रौतेला को वाट्सअप पर ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद ही ईशा उनकी लाइफ में आईं।