Spiritual

15 मार्च से बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत, सूर्यदेव की कृपा से झोली भर-भर के आएगा पैसा

सूर्य को सभी ग्रहों में सबसे अधिक महत्व दिया जाता है। इस ग्रहों का राजा भी कहते हैं। यह सूर्य हर महीने अपनी राशि चेंज करता है। इसे संक्रान्ति कहते हैं। इस बार 14 और 15 मार्च की रात को सूर्यदेव कुंभ राशि से मीन राशि में जाएंगे। वे यहां 14 अप्रैल की सुबह 08 बजकर 56 मिनट तक विराजित रहेंगे।

ज्योतिष के अनुसार सूर्य का यह राशि परिवर्तन सभी राशियों पर अलग-अलग असर डालेगा। अब चुकी मीन सूर्य की मित्र राशि है, इसलिए मीन में आने के बाद अगले एक महीने तक 4 विशेष राशियों का भाग्य चमक जाएगा। इन्हें कई लाभ मिलेंगे।

वृषभ राशि

सूर्य देव के राशि परिवर्तन के चलते वृषभ राशि के जातकों को बिजनेस और नौकरी में लाभ होगा। जॉब में प्रमोशन मिलेगा तो वहीं बिजनेस में अच्छा खासा मुनाफा होगा। इसके साथ ही आपका धन लाभ भी होगा। आप आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे। यदि कहीं पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो ये अच्छा समय है। सुखद यात्रा के योग भी बन सकते हैं। प्रेम में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि

सूर्य का राशि परिवर्तन मिथुन राशि के करियर में चार चाँद लगा देगा। आपको जॉब के नए ऑफर मिलेंगे। नौकरी में उन्नति होगी। नया बिजनेस शुरू करने के लिए भी समय अच्छा है। अपनी मेहनत का फल मिलेगा। आपके काम की प्रशंसा होगी। बिजनेस में विस्तार होगा। अपनों से मदद मिलेगी। धन की कमी नहीं रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

कर्क राशि

सूर्य के राशि परिवर्तन से कर्क राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी। इस माह भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी। कई रुके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे। दुखों का खात्मा होगा। परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। धन लाभ होने के योग हैं।

धनु राशि

सूर्य का राशि परिवर्तन धनु राशि के जातकों के लिए भी शुभ साबित होगा। धर्म की प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। घर में सुख शांति रहेगी। अटके हुए काम समय पर पूर्ण होंगे। जॉब में प्रमोशन मिलेगा। आय के साधन में वृद्धि होगी। बिजनेस में मुनाफा अच्छा खासा होगा। कहीं पैसा निवेश करना है तो ये बेहतर समय है। अपनों से संबंध मधुर बनेंगे। प्रेम में सफलता मिलेगी। सुखद यात्रा होगी। धन लाभ होगा।

जिन राशियों के नाम नहीं हैं वह निराश न होए। यदि वे रोज सुबह स्नान करने के पश्चात सूर्यदेव को जल चढ़ाते हैं तो उन्हें भी कई लाभ देखने को मिलेंगे।

Back to top button