Bollywood

इस शादीशुदा गायक ने बर्बाद किया था मीनाक्षी शेषाद्री का करियर, अब इस हाल में गुजार रही हैं जिंदगी

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई प्रेम कहानियां है जो शुरू हुई लेकिन शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच पाई। फिर चाहे वो सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी हो या फिर अमिताभ बच्चन और रेखा की। ऐसे कई कपल है जिनकी कहानियां हमेशा के लिए अधूरी रह गई और इन्हें किसी और से शादी रचा कर अपना जीवन बिताना पड़ा।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक ऐसी ही प्रेम कहानी के बारे में जो हमेशा के लिए अधूरी रह गई। हालांकि ये एक तरफा प्रेम कहानी थी लेकिन इस प्रेम कहानी के चर्चे खूब हुए। दरअसल, हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक कुमार सानू और अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री के बारे में। आइए जानते हैं मीनाक्षी शेषाद्री और कुमार सानू के अफेयर के बारे में..

80 और 90 के दशक में अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों का दिल जीतने वाली मीनाक्षी शेषाद्री आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने अपने दमदार अभिनय से हिंदी सिनेमा में एक बड़ा मुकाम हासिल किया। उस दौर में मीनाक्षी खूबसूरत एक्ट्रेसेस के साथ-साथ अच्छी डांसर भी हुआ करती थी। एक समय पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में मीनाक्षी शेषाद्री का बोलबाला था और हर कोई उनके साथ काम करने की इच्छा रखता था।

meenakshi seshadri

बता दे, मीनाक्षी शेषाद्री ने महज 17 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीत लिया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘पेंटर बाबू’ से बॉलीवुड दुनिया की तरफ रुख किया। मीनाक्षी शेषाद्री का असली नाम शशि कला शेषाद्री है, लेकिन फिल्मी दुनिया में उन्होंने अपना नाम मीनाक्षी कर लिया। मीनाक्षी ने अपने करियर में ‘घातक’, ‘दामिनी’, ‘घायल’, ‘मेरी जंग’ और ‘हीरो’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

बता दें, मीनाक्षी शेषाद्री ने अपने करियर में अनिल कपूर, अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, सनी देओल और गोविंदा जैसे हर बड़े सुपरस्टार के साथ काम किया लेकिन आज वह गुमनामी की जिंदगी जी रही है। फिल्मों में नाम कमाने के दौरान मीनाक्षी शेषाद्री का नाम मशहूर गायक कुमार सानू के साथ जुड़ा। कहा जाता है कि जब कुमार सानू ने मीनाक्षी शेषाद्री को पहली बार देखा था तो वह पहली नजर में उन्हें दिल दे बैठे थे। इस दौरान कुमार सानू शादीशुदा थे लेकिन फिर भी वह मीनाक्षी शेषाद्रि के प्यार में पड़ गए। हालांकि यह एक तरफा प्यार था।

meenakshi seshadri

जब कुमार सानू ने मीनाक्षी शेषाद्री को अपने दिल की बात बताई तो उन्होंने इस रिश्ते से इनकार कर दिया था। हालांकि इस रिश्ते के बाद कुमार सानू की जिंदगी काफी उथल-पुथल हो गई थी क्योंकि मीनाक्षी शेषाद्री और उनके अफेयर की खबरों ने इतना तूल पकड़ लिया था कि कुमार सानू का तलाक हो गया। इधर मीनाक्षी शेषाद्री का फिल्मी ग्राफ धीरे धीरे गिरने लगा। इसके बाद मीनाक्षी शेषाद्री कुछ ही फिल्मों में आई और उन्होंने बॉलीवुड दुनिया को टाटा बाय-बाय बोल दिया।

meenakshi seshadri

मीनाक्षी शेषाद्री ने साल 1995 में बैंकर हरीश मैसूर के साथ शादी रचा ली और अपने परिवार के साथ अमेरिका के टेक्सास शहर में जाकर बस गई। बता दे मीनाक्षी शेषाद्री एक बेटा और एक बेटी की मां हैं। रिपोर्ट की मानें तो इन दिनों मीनाक्षी शेषाद्री अमेरिका में क्लासिकल डांस और कत्थक सिखाने का काम करती हैं।

meenakshi seshadri

हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई थी जिसमें उनको पहचानना मुश्किल हुआ जा रहा था, हालांकि फैंस ने उन्हें खूब प्यार दिया।

 

Back to top button