
अक्षय कुमार से लेकर धोनी तक, इन सेलेब्स ने पत्नियों को गिफ्ट देने के लिए उड़ा दी करोड़ों की दौलत
बॉलीवुड दुनिया से जुड़े सेलेब्स अपनी लग्जरी लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कलाकार रॉयल अंदाज से रहना पसंद करते हैं, ऐसे में उनके पास आलीशान बंगले और कई लग्जरी कारें होती है। इसके अलावा देश विदेश में भी उनके पास दौलत की कोई कमी नहीं होती। दिलचस्प बात यह है कि इसी बीच बॉलीवुड स्टार समाज कल्याण के लिए भी पैसा खर्च करते हैं।
वहीं इनकी पत्नियां भी महारानियों की तरह अपनी लाइफ जीती है। सेलेब्स भी अपनी पत्नियों को महंगे महंगे गिफ्ट देना पसंद करते हैं। इसी बीच आज हम आपको बताने जा रहे क्रिकेट और बॉलीवुड दुनिया से जुड़े ऐसे सेलिब्रिटी के बारे में जिन्होंने अपनी पत्नी को एक समय पर करोड़ों की गिफ्ट दिए।
निक जोनास
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जौहर दिखा चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। प्रियंका ने निक जोनास से शादी रचाई। दोनों की शादी बड़ी ही धूमधाम से हुई थी। बता दे निक जोनास ने अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा को शादी में शानदार मर्सिडीज मेबैक गिफ्ट की थी जिसकी कीमत करीब 2 करोड रुपए से भी अधिक बताई जाती है।
अक्षय कुमार
बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना काफी लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर है। हालांकि वह फैंस के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़ी हुई है। बता दे ट्विंकल खन्ना और उनके पति अक्षय कुमार आए दिन सुर्खियों में रहते हैं और यह दोनों अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना को 3 करोड़ रुपए की बेंटले कॉन्टिनेंटल गिफ्ट में दी थी। इससे पहले भी अक्षय कुमार ट्विंकल खन्ना को कई गिफ्ट दे चुके हैं।
संजय दत्त
मशहूर अभिनेता संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त भी अपनी लग्जरी लाइफ के लिए सुर्ख़ियों में रहती है। बता दें, साल 2010 में संजय दत्त ने मान्यता दत्त को 3 करोड़ की रोल्स रॉयस घोस्ट लग्जरी कार गिफ्ट में दी थी। इस कार को लेकर कहा जाता है कि इसे सिर्फ गिने-चुने लोग ही अफोर्ड कर सकते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी
क्रिकेट की दुनिया में बड़ा नाम कमाने वाले पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी पॉपुलर कपल्स में से एक है। बता दें, साल 2021 को एम एस धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी को एक विंटेज फॉक्सवैगन बीटल तोहफे में दी थी जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपए से भी अधिक थी। बता दें, साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी की 11वीं शादी की सालगिरह थी, ऐसे मौके पर उन्होंने पत्नी साक्षी को गिफ्ट दिया था।
राज कुंद्रा
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने उन्हें 100 करोड़ का घर खरीद कर दिया। इसके अलावा राज कुंद्रा पहले ही शिल्पा शेट्टी को कई करोड़ों के गिफ्ट दे चुके थे। वही शादी में भी इन्होंने करोड़ों खर्च किया था। अब हाल ही में राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी को मुंबई में स्थित सी फेसिंग अपार्टमेंट गिफ्ट किया है जिसकी कीमत करीब 100 करोड से भी अधिक है।