Politics

बांद्रा की सड़कों पर आजाद पंछी की तरह निकली सोनाक्षी सिन्हा, दबंग स्टाइल में दौड़ाई Royal Enfield

सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म ‘दबंग’ के जरिए बॉलीवुड दुनिया में कदम रखने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया है और आज उनकी गिनती बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्रियों में होती है।

सलमान खान के साथ करियर की शुरुआत करने वाली सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में नजर आ चुकी है और उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से हर किसी का दिल जीत लिया है। बता दें, सोनाक्षी सिन्हा आए दिन सुर्खियों में रहती है।

sonakshi sinha

अब हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा मुंबई के बांद्रा की सड़कों पर रॉयल इनफील्ड दौड़ाती दिखी। इस दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है और सोनाक्षी सिन्हा का दबंग स्टाइल काफी पसंद किया जा रहा है।

वायरल हो रही तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा ब्लैक टॉप और पेंट पहने हुए नजर आ रही है। इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक श्रग भी पहना हुआ है। व्हाइट शूज और रॉयल इनफील्ड लिए सोनाक्षी सिन्हा एक दम दबंग स्टाइल में नजर आ रही है।

sonakshi sinha

बता दे, बाइक चलाने के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने हेलमेट भी कैरी किया था। उन्होंने दबंग स्टाइल में बांद्रा की सड़कों पर बाइक दौड़ाई। फैंस को उनका यह लुक काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर कमेंट कर उनकी तारीफ की जा रही है।

हालांकि ये कोई पहली बार नहीं था जब सोनाक्षी सिन्हा ने सड़कों पर यूं इस तरह बाइक दौड़ाई हो। इससे पहले भी वह अपना दबंग स्टाइल दिखा चुकी है।

sonakshi sinha

इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा कई बार खुलासा कर चुकी है कि उन्हें एयर कंडीशन कार की जगह बाइक से सफर करना अच्छा लगता है और वह खुद बाइक चलाना पसंद करती है। इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने पैपराजी से बचने की कोशिश की हालांकि वह इसमें कामयाब नहीं हो पाई और उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई।

sonakshi sinha

कहा जाता है कि सोनाक्षी सिन्हा पहले फैशन डिज़ाइनर के रूप में अपना करियर बनाना चाहती थी, लेकिन वह एक सफल एक्ट्रेस बन कर उभरी। बता दें, सोनाक्षी सिन्हा अब तक ‘आर राजकुमार’, ‘रावडी राठोर’, ‘अकीरा’, ‘लिंगा’, ‘मिशन मंगल’, ‘दबंग 2’, ‘दबंग 3’, ‘शिवम’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है।

वह आखरी बार मशहूर अभिनेता अजय देवगन के साथ फिल्म ‘भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आई थी। इस फिल्म सोनाक्षी सिन्हा ने कॉस्टयूम डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया था।

sonakshi sinha

वहीं बात करें सोनाक्षी सिन्हा की पर्सनल लाइफ के बारे में तो वह दिनों बंटी सचदेवा को डेट कर रही है। बंटी सचदेवा पीआर एंजेसी कॉर्नरस्टोन के मालिक हैं और वह सलमान खान के भी रिश्तेदार है। दरअसल, बंटी सचदेवा सलमान खान के छोटे भाईसोहेल खान की पत्नी सीमा खान के सगे भाई है। सोनाक्षी और बंटी कई बार एक साथ स्पॉट किए जा चुके हैं।

Back to top button