Bollywood

गिनीज बुक में दर्ज है इन 8 बॉलीवुड सितारों के नाम, सोनाक्षी सिन्हा के नाम है अजीबो गरीब रिकॉर्ड

बॉलीवुड इंडस्ट्री दुनिया की सबसे बड़ी इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में से एक मानी जाती है। यहां पर एक से बढ़कर एक कलाकार मौजूद है जिन्होंने अपने हुनर से बॉलीवुड दुनिया में एक अमिट छाप छोड़ी है। खास बात यह है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में रिकॉर्ड की भी कोई कमी नहीं है। मनोरंजन के इस जगत में कई कलाकारों के पास एक से बढ़कर एक अवार्ड शामिल है जिसे हासिल करना हर किसी की बात नहीं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड दुनिया से जुड़े उन सितारों के बारे में जिनका नाम गिनीज बुक में भी रिकॉर्ड हो चुका है और यह बॉलीवुड की दुनिया में भी अपनी एक खास पहचान रखते हैं।

लता मंगेशकर

सुरों की देवी कही जाने वाली मशहूर गायिका लता मंगेशकर 6 फरवरी साल 2022 को इस दुनिया को अलविदा कह गई। लेकिन लता मंगेशकर के नाम ऐसे-ऐसे रिकॉर्ड दर्ज है जिन्हें कोई भी नहीं तोड़ सकता। अपने करियर में करीब 50 हजार से भी ज्यादा गाना गाने वाली लता मंगेशकर का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। बता दें, साल1974 में लता मंगेशकर का नाम द गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया था क्योंकि उन्होंने तब तक सबसे ज्यादा गाने गए थे।

कैटरीना कैफ

katrina kaif
बॉलीवुड की बार्बी डॉल के ही जाने वाली मशहूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आज उनकी गिनती बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री में होती है। बता दे, साल 2013 में कैटरीना कैफ का नाम भी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। दरअसल कैटरीना कैफ का नाम साल 2013 में 16.75 करोड़ रुपए के अनुमानित कमाई करने के चलते गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड किया गया था।

अभिषेक बच्चन


बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन का नाम भी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। बता दें, अभिषेक का नाम 12 घंटे में विभिन्न शहरों में सबसे अधिक सार्वजनिक उपस्थिति बनाने के लिए है। बता दे अभिषेक के नाम ये रिकॉर्ड तब दर्ज हुआ था तब उन्होंने फिल्म ‘दिल्ली-6’ का प्रचार किया था।

अमिताभ बच्चन

amitabh bachchan
हिंदी सिनेमा के महानायक कहे जाने वाले मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। बता दें, अमिताभ बच्चन ने 19 अन्य लोकप्रिय गायकों के साथ हनुमान चालीसा गाना रिकॉर्ड किया गया था जिसके चलते उनका नाम गिनीज बुक में शामिल किया गया।

शाहरुख खान

shahrukh khan
बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान दुनिया भर में पहचाने जाते हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। बता दे, साल 2013 में शाहरुख खान 220.5 करोड़ रुपए के अनुमानित कमाई के साथ सबसे अधिक कमाई करने वाले अभिनेता बने थे जिसके चलते उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में शामिल किया गया था।

आशा भोसले

asha bhosle
बता दें, आशा भोंसले का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। साल 2000 में आशा भोंसले को सबसे ज्यादा सोलो सिंगिंग करने की ख्याति प्राप्त हुई थी जिसके चलते उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज किया गया था।

सोनाक्षी सिन्हा

sonakshi sinha
शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी साल 2016 में गिनीज बुक में दर्ज किया गया। रिपोर्ट की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा की एक इवेंट में शामिल हुई थी जहां क समय पर सबसे ज्यादा महिलाओं ने अपने नाखूनों को पेंट किया था।

कपूर खानदान

kapoor family
कपूर खानदान का हर एक सदस्य बॉलीवुड दुनिया से जुड़ा है और इसी की वजह से इस परिवार का नाम गिनीज बुक में भी दर्ज है। बता दें, साल 1929 में पृथ्वीराज कपूर ने बॉलीवुड दुनिया से जुड़े थे। इसके बाद से ही पूरा परिवार बॉलीवुड दुनिया से जुड़ा हुआ है।

Back to top button