
रेंज ज्यादा कीमत कम: एक बार चार्ज करने पर 312 किमी चलेगी भारत की ये इलेक्ट्रिक कार
पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और आने वाले समय में इसके दाम और बढ़ने की संभावना है। क्योंकि दुनिया में तेल के जो भी भंडार हैं वो सीमित हैं। लगातार तेल के निकाले जाने से पेट्रोल के भंडार में कमी हो रही है, और एक दिन ऐसा आएगा कि भंडार खत्म हो जाएंगे। इसीलिए इलेक्ट्रिक कारों को भविष्य की कार बताया जा रहा है।
विशेष रूप से भारत के लिए ये बिल्कुल सही है क्योंकि हमारे यहां तेल के भंडार बहुत सीमित हैं और हमें तेल का भारी मात्रा में आयात या इम्पोर्ट करना पड़ता है। साथ ही इलेक्ट्रिक कारें प्रदूषण भी पैदा नहीं करती हैं।
भारत में इलेक्ट्रिक बाइक का बाजार दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है, और अब इलेक्ट्रिक कार के सेगमेंट में भी भारत में सस्ती कारें आना शुरू हो गई हैं, जिससे इसका बाजार भी बढ़ना तय है। आज हम आपको कुछ ऐसी इलेक्ट्रिक कारों को बारे में बताएंगे जिनकी रेंज बहुत ज्यादा है, जबकि उसके मुकाबले कीमत कम हैं।
Tata Tigor
टाटा टिगोर टाटा की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार की लिस्ट में पहले स्थान पर है। टिगोर ईवी कंपनी की Ziptron EV टेक्नालॉजी के साथ आती है।
इस कार को आप सिंगल चार्ज पर 306 किलोमीटर तक दौड़ा सकते हैं, ऐसा कंपनी का दावा है। इस कार को रेगुलर चार्जर से 0 से 80 फीसदी तक जाने में करीब 8 घंटे 45 मिनट का समय लगता है। जबकि Tigor EV डीसी फास्ट चार्जर से यह केवल 65 मिनट में चार्ज हो सकती है। इसकी कीमत 11.99 लाख रुपए है।
Tata Nexon EV
टाटा नेक्सन ईवी को कंपनी की Ziptron तकनीक के जरिए एक हाई-वोल्टेज पावरट्रेन भी मिलता है। इस कार में एक डीसी मोटर का इस्तेमाल किया गया है। पॉवर की बात करें तो, इसका इंजन 129 पीएस की पॉवर और 245 एनएम की पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।
Nexon EV 10 सेकंड से भी कम समय में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। यह कार सिंगल चार्ज में 312 किमी की रेंज देने में सक्षम है। इसकी कीमत 13.99 लाख रुपए है।
Mahindra E-Verito
महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी की कार महिंद्रा ई-वेरिटो एकमात्र इलेक्ट्रिक कार है, जो महिंद्रा के पास वर्तमान में बिक्री के लिए है। यह सिंगल चार्ज में 181 किमी (MIDC के दावा के अनुसार) की रेंज प्रदान करता है।
इसमें कंपनी ने 288Ah बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है। जिसे रगुलर चार्जर की मदद से 11 घंटे 35 मिनट में चार्ज किया जा सकता है, वहीं इसे डीसी फास्ट चार्जर से महज 1 घंटे 30 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। इसकी कीमत 10.15 लाख रुपए है।