राजनीति

तिरंगे के बारे में दिग्विजय सिंह ने कह दिया कुछ ऐसा, जिसे पढ़ कर आप का खून जाएगा खौल …

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। और अपने ट्वीट के चलते अक्सर सुर्खियों भी बटोरते है। लेकिन कई बार ऐसे ट्वीट कर देते हैं। जिसके कारण वह ट्रोल का शिकार बन जाते हैं। पहले भी दिग्विजय सिंह कई बार अपने ट्वीट को लेकर ट्रोल हो चुके हैं। इस बार फिर उन्होंने एक ऐसा ट्वीट किया है। जिससे वो लोगों के निशाने पर आ गए और यूजर्स ने इस ट्वीट को लेकर दिग्विजय सिंह का काफी मजाक उड़ाया। उन्होंने इस बार तिरंगे को लेकर एक शायरी के अंदाज में ट्वीट की है। digvijay tweet on national flag.

तिरंगे के बारे में किया ट्वीट :


इस बार उन्होंने हमारे देश की शान तिरंगे को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, ‘तिरंगे ने मायूस होकर सियासत से पूछा कि ये क्या हाल हो रहा है?… मेरा लहराने में कम और कफन में ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है’। तिरंगे के बारे में ऐसा ट्वीट करते ही लोगों ने लताडना शुरु कर दिया। दिग्विजय सिंह को ट्विटर यूजर्स की नाराजगी का शिकार होना पड़ा। ट्विटर पर लोगों ने कड़े जवाब दिए।

लोगों ने उडाया मजाक :

इस ट्वीट पर लोगों ने उनका जमकर मजाक उड़ाया। बल्कि उनका ही नहीं उनकी पार्टी कांग्रेस को भी नहीं बक्शा और आडे हाथों लेते हुए एक यूजर्स ने लिखा की – तिरंगा तो उस दिन भी मायूस हुआ था जब दिल्ली में देशविरोधी नारे लगाने वालों को तेरी पार्टी ने support किया था। वहीं एक दूसरे युजर्स ने कहा ‘तिरंगा बोला – जिस दल को 60 साल मेरी लाज बचाने की जिम्मेदारी दी उसी के नेता पाकिस्तान और चीन से मिलकर मुझे कफन ओढ़ाने की साजिश रच रहे हैं’।

पहले भी कर चुके है ऐसे ट्विट :

यह पहला मौका नहीं जब उन्होंने ऐसा ट्वीट किया हो। इसे पहले भी दिग्विजय सिंह विवादित ट्वीट करते रहे हैं। और पहले भी लोगों ने उनका जमकर मजाक उड़ाया है दिग्विजय सिंह के ज्यादातर ट्वीट बीजेपी के विरुद्ध होते हैं। अभी कुछ दिन पहले भी दिग्विजय सिंह ने 12 जुलाई को विवादित ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘अकेला सलीम 53 श्रद्धालुओं को बचा ले गया, पूरी ट्रेन एक जुनैद को ना बचा सकी’ जिसके बाद कई लोगों ने इस ट्वीट की निंदा की थी।

Back to top button