Interesting

रस्सी कूदते-कूदते जमीन में समा गई महिला, अचानक धरती फटने से सीधा गई अंदर, देखें Video

सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबो-गरीब वीडियोज वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में थाइलैंड से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहाँ के राचाबुरी प्रांत में एक महिला रस्सी कूदने के दौरान जमीन में समा गई। जब वह रस्सी कूद रही थी तो अचानक धरती फटी और वह उसके अंदर चली गई। तो फिर आगे उस महिला के साथ क्या हुआ? चलिए जानते हैं।

रस्सी कूदते हुए जमीन में धस गई महिला

दरअसल 44 वर्षीय बेंजारत पुट्‌टाखुन नदी किनारें बने एक पूल पर रस्सी कूद रही थी। ये पूल लकड़ी का बना हुआ था। वह यहां रस्सी कूद व्यायाम कर रही थी। इस दौरान वह अपने व्यायाम का वीडियो भी शूट कर रही थी। वह जैसी ही लड़की के प्लेटफॉर्म पर रस्सी कूदने लगी तो फर्श अचानक टूट गया। इस कारण वह नीचे नदी में जा गिरी।

बच्चों ने बचाई जान

महिला जैसी ही नीचे गिरी तो उसने मदद के लिए पुकार लगाई। ऐसे में वहां पास के बुद्ध मंदिर में मौजूद बच्चे और अन्य लोग उसकी मदद को दौड़े। अच्छी बात ये रही कि महिला को इस हादसे में ज्यादा चोट नहीं आई। बस शरीर के कुछ हिस्से यहां वहां छिला गए।

लोगों को दी चेतावनी

लड़की का फर्श क्यों टूटा इसे लेकर भी बहस छिड़ गई। पोर्ट के मालिक के अनुसार यह प्लेटफॉर्म महिला के अधिक वजन की वजह से टूटा। इसलिए उसने इसका नुकसान का पैसा भी महिला से ही लिया। वहीं महिला ने अपने बचाव में कहा कि उसका वजन सिर्फ 50 किलो ही है। वह लकड़ी का प्लेटफॉर्म ही कमजोर था। इस कारण वह नीचे गिर गई। ऐसे में महिला ने बाकी लोगों को ऐसी जगह रस्सी न कूदने की सलाह दी है।

नजारा देख खूब हँसे लोग

यह पूरी घटना 17 जनवरी की बताई जा रही है। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। ये वीडियो दिखने में डरावना लगता है। लेकिन इसे देख हंसी भी आती है। जब महिला वहां गिरी तो शुरुआत में आसपास मौजूद लोग डर गए थे। हालांकि जब वह सकुशल बाहर आ गई तो लोग भी इस घटना पर ठहाके मारकर हंसने लगे।

देखें वीडियो-


वैसे आपको ये वीडियो देख डर लगा या हंसी आई? हमे अपने रिएक्शन कमेंट सेक्शन में जरूर दें।

Back to top button