Bollywood

महिला के अवतार में दिखे निरहुआ, करने लगे जनानियों वाली हरकत, फैंस हुए हैरान, देखें Video

एक सच्चा और अच्छा कलाकार वही होता है जो हर तरह के रोल को दिल से निभाए। किसी भी रोल को करने से मना नहीं करे। हर किरदार में जान फूंक दे। कई बार पुरुष फिल्मी कलाकारों को महिला का किरदार भी निभाना पड़ जाता है। ऐसे में कुछ एक्टर महिलाओं के कपड़े पहन उनकी तरह एक्ट करना अपनी शान के खिलाफ समझते हैं। हालांकि कुछ इस तरह के रोल को न सिर्फ खुले दिल से अपनाते हैं बल्कि इसके लिए कड़ी मेहनत भी करते हैं। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी एक ऐसे ही सच्चे कलाकार हैं।

महिला बने निरहुआ

भोजपुरी फिल्मों में निरहुआ का जबरदस्त क्रेज दिखने को मिलता है। उनके चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है। उन्होंने अपने हुनर के दम पर भोजपुरी सिनेमा में बड़ा नाम कमाया है। इन दिनों निरहुआ अपनी कई आगामी फिल्मों की शूटिंग में बीजी चल रहे हैं। वे सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर अपना एक अलग ही अवतार फैंस के साथ साझा किया है। इस नए अवतार में निरहुआ एक महिला के गेटअप में नजर आ रहे हैं।

लहंगा पहनकर किया डांस

इस नए अवतार में निरहुआ ने ब्लू और येलो कलर का लहंगा पहन रखा है। इस लहंगे को पहनकर वे शानदार डांस करते दिखाई दे रहे हैं। उनका यह अंदाज फैंस को बड़ा पसंद आ रहा है। इस नए लुक में वे बड़े ही क्यूट लग रहे हैं। कुछ लोगों को उन्हें महिला के अवतार में देख हंसी आ रही है तो वहीं कुछ उनके हुनर की तारीफ कर रहे हैं।

पहले भी कर चुके हैं ऐसी पोस्ट

यह कोई पहली बार नहीं है जब निरहुआ इस तरह एक महिला के गेटअप में नजर आए हो। इसके पहले भी वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस तरह की तस्वीरें साझा कर चुके हैं। उनका यह लुक जब फैंस ने पहली बार देखा था तो वे भी हैरान हो गए थे। उन्हें यकीन नहीं हुआ कि निरहुआ अब इस तरह का गेटअप भी कर सकते हैं।

आगामी फिल्म के लिए बने महिला

निरहुआ ने अपना यह महिलाओं वाला आउटफिट अपनी आगामी फिल्म ‘नाच बैजू नाच’ के लिए धारण किया हुआ है। वह इन कपड़ों को पहनकर रोल में पूरी तरह खो गए हैं। वे कभी लहंगा तो कभी साड़ी पहन फैंस को हैरान कर रहे हैं। फैंस भी निरहुआ पर खूब प्यार लूटा रहे हैं। हर कोई उनकी तारीफ के पूल बांध रहा है।

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav)

इन फिल्मों में आएंगे नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav)


‘नाच बैजू नाच’ के अलावा निरहुआ जल्द ही ‘आई मिलन की रात’, ‘दुल्हा हिंदुस्तानी’, ‘आए हम बराती बरात लेके’ और ‘गोबरधन’ जैसी फिल्मों में भी दिखाई देंगे। वे इन सभी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। इतने अधिक प्रोजेक्ट्स होने के बावजूद वह आपण फैंस के लिए समय निकालकर सोशल मीडिया पर लेटेस्ट पोस्ट करते रहते हैं। उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से अपने चाहनेवालों संग जुड़ना पसंद है।

Back to top button