![यदि पाना चाहते हैं माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद तो घर में रखें फेंगसुई की ये चीजें, होगी दुगुनी तरक्की!](https://www.newstrend.news/wp-content/uploads/2017/07/fengsui-items-14.07.17-3.jpg)
यदि पाना चाहते हैं माँलक्ष्मी का आशीर्वाद तो घर में रखें फेंगसुई की ये चीजें,होगी दुगुनी तरक्की
वास्तुशास्त्र की तरह चीन में फेंगसुई प्रचलित है। भारत के लोग घर की सुख-शांति और तरक्की के लिए वास्तु के नियमों का पालन करते हैं, वैसे ही चीन के लोग फेंगसुई के नियमों का पालन करते हैं। चीनी फेंगसुई में कुछ ऐसी वस्तुएं हैं, जिन्हें अपने घर में रखने से घर की नकारात्मकता दूर हो जाती है और घर में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। चीन के लोग घर की सुख-शक्ति को बनाये रखने के लिए इन्ही चीजों को अपने घर में रखते हैं। आप भी इन फेंगसुई की चीजों को अपने घर में रखकर लाभ पा सकते हैं। आइये जानते हैं कौन-कौन सी वो चीजें हैं।
घर में रखें फेंगसुई की ये चीजें:
*- तीन टांगों वाला मेंढक:
इसके बारे में चीन में कहा जाता है कि यह लकी चार्म होता है। इसे घर में रखने से शुभ समाचार मिलता है। इसे घर के अन्दर मैग्नेट के पास रखना चाहिए। भूलकर भी इसे रसोईघर या बाथरूम में नहीं रखना चाहिए।
*- लाफिंग बुद्धा:
इसके बारे में कहा जाता है कि यह समृद्धि लाता है। अगर आप भी घर में लाफिंग बुद्धा की मूर्ति रखते हैं तो घर में समृद्धि का द्वार खुल जायेगा। इसे घर में मुख्य कमरे में तिरछे दिशा में रखना चाहिए।
*- गोल्डन फिश:
फेंगसुई के अनुसार घरब में मछली रखने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसे घर के ड्राइंग रूम में रखें, घर में धन सम्बन्धी समस्या कभी नहीं आएगी।
*- तीन सिक्के:
फेंगसुई में तीन सिक्कों की काफी महत्ता है। इसे आप घर के मुख्य द्वार के अन्दर की ओर लाल धागे से बाँधकर लटका सकते हैं। इससे घर पर माँ लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहती है।
*- कछुआ:
चीनी फेंगसुई और भारतीय वास्तुशास्त्र दोनों में कछुआ को काफी शुभ माना जाता है। इसे काम करने वाली जगह या घर की उत्तर दिशा में रखें। इससे आपको जीवन में हर समय सफलता ही मिलेगी।
*- रूम में फव्वारा लगाएं:
इसे लगाने से घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है। इससे सौहार्द में बढ़ोत्तरी होती है।
*- लटकने वाले शीशे:
ऐसा माना जाता है कि घर में हैंग मिरर लगाने से घर में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। इसे लगाते समय बस एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि इसे कभी भी घर के मुख्य दरवाजे के सामने नहीं लगायें। ऐसा करने से सकारात्मक उर्जा वापस चली जाती है।
*- असली पौधों को लगायें:
कुछ लोग घर की शोभा बढ़ाने के लिए घर में कई तरह के नकली पौधे लगाते हैं। इसकी वजह आप असली फूल या पौधे घर में लगायें। इससे घर में सकारात्मक उर्जा का संचार होगा और घर का माहौल भी मनोरम बना रहेगा। संतरे या निम्बू का बोनसाई घर के अन्दर लगाना शुभ होता है।