Politics

अब पाक नहीं चीन है भारत का दुश्मन नं 1, पूरे चीन को निशाने पर लेने के लिए बन रही है मिसाइल!

नई दिल्ली अमेरिका के दो परमाणु विशेषज्ञों ने यह दावा करके दुनिया को चौका दिया की भारत अब पाकिस्तान नहीं बल्कि चीन को खत्म करने के लिए परमाणु हथियार बना रहा है। इन परमाणु विशेषज्ञों के मुताबिक भारत में अपनी परमाणु रणनीति को और आधुनिक कर रहा है। भारत अभी तक तो परमाणु हथियार पाकिस्तान को ध्यान में रखकर बना रहा था, लेकिन अब परमाणु हथियार विशेषतौर पर चीन के लिए बनाए जा रहे हैं। Indian missile target of china.

भारत बनाएंगा पूरे चीन को निशाना बनाने वाली मिसाइल :

चीन और भारत के बीच सिक्किम में तनाव जारी है। अभी हाल ही चीन ने भारत को 1962 की जंग याद रखने के लिए कहा था जिसके जवाब में भारत ने चीन को कहा कि 2017 का भारत 1962 के भारत से अलग है। इसके बाद चीन ने कश्‍मीर में दाखिल होने की बातकर भारत को धमकाया।

पिछले कुछ दिनों में यह साफ हो चुका है कि चीन और भारत के बीच स्थितियां बदतर होती जा रही है। इस बीच अमेरिका के परमाणु विशेषज्ञों कि इस रिपोर्ट में, जिसमें कहा गया है कि भारत, चीन को ध्‍यान में रखते हुए एक ऐसी मिसाइल बना रहा है जो पूरे चीन को निशाना बना सकती है। एक नई टेंशन को जन्म दे दिया है।

चीन का हर हिस्‍सा बनेगा भारत का निशाना :

अमेरिका के परमाणु विशेषज्ञों कि इस रिपोर्ट में कहा गया है कि, अग्नि-4 नॉर्थईस्‍ट इंडिया से बीजिंग और शंघाई समेत चीन के हर हिस्‍से को निशाना बना सकती है। इसके बावजूद भारत अब अग्नि-5 विकसित कर रहा है जो तीन स्‍टेज की सॉलिड फ्यूल वाली मिसाइल है और इंटर-कॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल है। यह 5,000 किलोमीटर तक की दूरी पर निशाना लगा सकती है।

अग्नि-5 कि एक्‍स्‍ट्रा रेंज से सेना को मध्‍य और दक्षिण भारत में अग्नि-5 का बेस तैयार करने में मदद मिलेगी। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि हालांकि, भारत के पास इस वक्त 150 से 200 परमाणु हथियारों के निर्माण लिए जरूरी प्‍लूटोनियम उपलब्ध है लेकिन वह सिर्फ 120 से 130 हथियार ही तैयार करेगा।

Back to top button