
सेना के जवान की फिटनेस देख भौचक्के रह गए लोग, बोले- अब दुश्मन की खैर नहीं, देखें Video
सेना के जवानों की फिटनेस का कोई तोड़ नहीं होता है। दुश्मन से दो-दो हाथ करने के लिए वह हमेशा खुद को बेहद फिट रखते हैं। इसके लिए उन्हें कड़ी ट्रेनिंग से भी होकर गुजरना पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको सेना के एक ऐसे जवान से मिलवाने जा रहे हैं जिसकी ट्रेनिंग और फिटनेस देख आपकी आखें फटी की फटी रह जाएगी। आप भी बोलोगे कि भाई ये तो कमाल हो गया।
जवान ने दिखाए हैरतंगेज करतब
दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक जवान का वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जवान अलग-अलग टाइप के स्टंट करता हुआ दिखाई दे रहा है। इसमें से कुछ स्टंट तो इतने अनोखे हैं जिन्हें देख आंखें फटी रह जाती है। मन में विचार आता है कि ‘ऐसा भी कोई कर सकता है क्या? ये आखिर कैसे संभव है?’ हालांकि इस जवान ने कई असंभव से लगने वाले स्टंट कर के दिखाए।
उदाहरण के लिए एक स्टंट में वह सिर्फ लकड़ी की एक सटीक के सहारे जमीन पर खड़ा हो गया। वहीं दूसरे स्टंट में पानी के ऊपर चला। वहीं एक स्टंट में उसने बोतलों के ऊपर अपने एक हाथ से पुश-अप्स लगाए। इस दौरान जवान का बैलेंस बहुत कमाल का होता है। उससे कोई भी भूल-चूक नहीं होती है। इनमें कुछ स्टंट वह इतनी तेज रफ्तार से करता है कि उन्हें समझने के लिए हमें स्लो मोशन का सहारा लेना पड़ता है।
परिश्रम से इतिहास बनता है
जवान के इस अद्भुत स्टंट को देख आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा भी इंप्रेस हो गए। वे भी खुद को जवान की तारीफ किए बिना रोक नहीं पाए। उन्होंने ही जवान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा “अद्भुत फिटनेस! परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता। जिसने कठोर परिश्रम का रास्ता चुना है, उसी ने इतिहास रचा है।
जवान की फिटनेस के कायल हुए लोग
इस वीडियो को देख लोगों ने भी जवान की बहुत तारीफ की। जैसे एक यूजर ने लिखा “म्हारो देश का फौजी है।” वहीं दूसरे ने कहा “शानदार, लाजवाब, जबरदस्त,जिंदाबाद!” फिर एक ने लिखा “इसीलिए तो भारत के लोगों को कहते हैं, खतरों के खिलाड़ी”। एक यूजर लिखता है “जब देश में ऐसे जवान हो तो हम चेन की नींद सो सकते हैं।” एक अन्य शख्स ने कहा “ऐसे जाबाज जवान हो तो दुश्मन भी थर-थर कांपता है।”
देखें वीडियो
अद्भुत फिटनेस!
परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता. जिसने कठोर परिश्रम का रास्ता चुना है, उसी ने इतिहास रचा है.
सुप्रभात! pic.twitter.com/Ts3zQxKZnB— Dipanshu Kabra (@ipskabra) January 5, 2022
चलिए देखें लोगों के और भी रिएक्शन।
Great work out. He can be role model for our soldiers.
— Rajmitra (@Rajmitr42347459) January 6, 2022
कितने खतरनाक स्टंट जबान को जाबाज सलूट जय हिन्द 🙏🏻
— Mr. sagar upadhyay 🇮🇳 (@MrSagar05) January 5, 2022
बेहतरीन फिटनेस है सर, और ये सभी @CG_Police के ही जवान प्रतीत होते हैं✌️
— Suraj Singh Parihar IPS (@SurajSinghIPS) January 5, 2022
म्हारो देश का फौजी है 🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
— Ratnesh (@Ratnesh34189898) January 5, 2022
इसीलिए तो भारत के लोगों को कहते है,
“खतरों के खिलाड़ी”— 🇮🇳🇮🇳ANSHUL~SARATHE🇮🇳🇮🇳 (@sarathe_anshul) January 5, 2022
वैसे आपको जवान का यह टेलेंट कैसा लगा?