दिलचस्प

जानें क्या हुआ जब हिप्पो के एक झुण्ड पर मगरमच्छों ने किया हमला… देखें वीडियो!

प्रकृति ने इस पृथ्वी कर कई तरह के जीव बनाए हैं। कुछ पृथ्वी के जलीय भाग में रहते हैं तो कुछ जमीन पर रहते हैं। इनमें से ही कुछ जीव शाकाहारी होते हैं तो कुछ माँसाहारी हैं। जो जीव शाकाहारी हैं वह तो प्रकृति में मौजूद वनस्पतियों के ऊपर निर्भर रहते हैं, जबकि माँसाहारी जीव किसी दूसरे जीव पर। वह दुसरे जीव को अपना शिकार बनाता है और पेट भरता है।

पानी में तेजी से शिकार करते हैं मगरमच्छ:

पृथ्वी पर आज के समय में सबसे बड़ा पाया जाने वाला जानवर हाथी है, जबकि पानी में कई ऐसे बड़े जीव हैं जो हाथी से भी कई गुना बड़े हैं। जमीन पर रहने वाले जानवरों से सबसे खूंखार शिकारी शेर या चिता है। पानी में मगरमच्छ सबसे तेज शिकारी है, वही समुद्र में शार्क। मगरमच्छ ज्यादातर झील या नदी में पाए जाते हैं।

जो मगरमच्छ नदी या झील में रहते हैं, वो अपना शिकार इसी के आस-पास ही करते हैं। ऐसी जगहों पर भूलकर भी कोई इंसान नहीं जाना चाहता है। फिर भी हर साल कई लोग इन मगरमच्छों का शिकार बन जाते हैं। हिप्पो के बारे में तो जानते ही होंगे। ये जीव भी काफी बड़े होते हैं और ये भी पानी में रहते हैं। अब जब दो बड़े जीव एक दुसरे के साथ पानी में रहते हैं तो क्या होता होगा।

मगरमच्छों को दी जमकर टक्कर:

जी हाँ आप बिलकुल सभी समझे एक दुसरे का शिकार। हालांकि हिप्पो मगरमच्छ की तरह खूंखार शिकारी नहीं होते हैं। आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमें कुछ हिप्पो अपने परिवार के साथ पानी में मजे ले रहे होते हैं। तभी वहाँ कहीं से मगरमच्छों का एक झुण्ड आ जाता है। इसके बाद जो हुआ वो देखकर आप हैरान हो जायेंगे।

दरअसल मगरमच्छों ने हिप्पो के परिवार के ऊपर हमला बोल दिया। मगरमच्छ काफी संख्या में थे, हालांकि हिप्पो भी कम नहीं थे। उन्होंने मगरमच्छों को जमकर टक्कर दी। ज्यादातर मगरमच्छ हो हिप्पो के पास भी आने से डर रहे थे। हिप्पो ज्यादातर शांत रहते हैं, लेकिन जब उन्हें कोई छेड़ दे तो ये खूंखार हो जाते हैं। एक हिप्पो को मगरमच्छ ने पकड़ रखा था, जिसे सभी मिलकर छुड़ाने की कोशिश कर रहे थे।

वीडियो देखें-

Back to top button