
ये रिश्ता क्या कहलाता है के इन पांच एक्टर्स की लव लाइफ लंबी नहीं चली, पूरी तरह रही फ़ैल
टीवी की दुनिया पर कई ऐसे धारावाहिक प्रसारित होते हैं। जो काफ़ी फ़ेमस होते हैं। इन्हीं में से एक धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ है। बता दें कि यह धारावाहिक स्टार प्लस पर प्रसारित होता है और ये रिश्ता क्या कहलाता है के कई ऐसे एक्टर्स हैं जिन्होंने अपने को-एक्टर्स संग ही दिल लगाया।
इतना ही नहीं इनमें से कईयों ने तो शादी भी की, लेकिन सभी को इन लव कहानियों से वो मान- सम्मान अर्जित नहीं हुआ, जो एक प्रेम कहानी या शादी से होना चाहिए। ऐसे में कुछ न तो तलाक ले लिया। आइए ऐसे में जानते हैं ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में…
बता दें कि इस शो में विशंभरनाथ माहेश्वरी का किरदार निभाते हैं संजीव सेठ। संजीव सेठ की एक्ट्रेस रेशम टिपनिस संग शादी हुई थी। वहीं शादी के करीब 14 साल बाद दोनों का तलाक हो गया था। मालूम हो कि शादी के वक्त रेशम और संजीव सेठ में करीब 12 साल का एज गैप था।
वहीं करण मेहरा ये रिश्ता क्या कहलाता है में नैतिक का किरदार निभाते थे। करण मेहरा ने निशा रावल से शादी की थी। हालांकि दोनों की लव लाइफ बहुत ज्यादा अच्छी नहीं रही और दोनो ने साल 2021 में एक दूसरे के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाते हुए तलाक ले लिया था।
वहीं बता दें कि करन मेहरा और निशा रावल ने करीब 6 साल डेटिंग के बाद 2012 में शादी रचाई थी और दोनों की मुलाकात हंसते-हंसते के सेट पर हुई थी।
इसके अलावा ये रिश्ता क्या कहलाता है धारावाहिक में सचिन त्यागी मनीष गयनका के किरदार में नजर आते हैं। मनीष गोयनका की पहली शादी असफल रही थी। पहली पत्नी से तलाक के बाद सचिन ने एक्ट्रेस रक्षंदा खान से दूसरी शादी की।
वहीं रोहन मेहरा इस शो में नक्श की भूमिका निभाते थे। शो में ही गायू का किरदार निभाने वाली कांची सिंह के साथ उन्हें प्यार हुआ। जिसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए और करीब 3 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इनका रिश्ता टूट गया।
आख़िर में बता दें कि अंशुल पांडे और प्रियंका उधवानी ये रिश्ता क्या कहलाता है में नमन और करिश्मा का किरदार निभाते थे। दोनों 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे। जिसके बाद दोनों में ब्रेकअप हो गया और दोनो की राहें जुदा-जुदा हो गई।