Breaking news

महिला को कुत्ते का नाम ‘सोनू’ रखना पड़ा भारी, पड़ोसियों ने घर में घुस कर दिया आग के हवाले

कुत्ता पालने का शौक बहुत से लोगों को होता है। ये इंसान का बेस्ट फ्रेंड होता है। जब घर में नया कुत्ता आता है तो सभी को खुशी होती है। सबसे पहले उसका कोई अच्छा सा नाम रखा जाता है। कुत्ते का नाम रखने को लेकर लोगों की अलग-अलग सोच होती है। कुछ फनी नाम रखते हैं, कुछ बेहद कॉमन तो कुछ बड़ा युनीक नाम रखते हैं। लेकिन गुजरात में रहने वाली एक महिला को कुत्ते का नाम रखने की कीमत जिंदा जलकर चुकानी पड़ी।

पड़ोसी ने महिला को जिंदा जलाया

woman on fire

दरअसल गुजरात के भांवनगर शहर में 35 वर्षीय महिला को जिंदा जलाने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 35 वर्षीय नीताबेन सरवैया का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। जब पुलिस ने महिला का बयान लिया तो पड़ोसियों पर जिंदा जलाने का आरोप लगा।

कुत्ते के नाम को लेकर नाराज था पड़ोसी

dog on fire

महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अपने कुत्ते का नाम ‘सोनू’ रखा था। अब इत्तिफाक से ‘सोनू’ उनके पड़ोसी सुराभाई भारवाड की पत्नी का नाम भी है। ये बात सुराभाई भारवाड को चुभ गई। ऐसे में उन्होंने अपने साथियों के साथ नीताबेन के घर में घुसकर उन्हें जिंदा आग के हवाले कर दिया।

घर में अकेले देखकर किया हमला

hand in fire

यह घटना सोमवार (20 दिसंबर) दोपहर की है। नीताबेन के पति और उनके दो बेटे कुछ काम से बाहर गए हुए थे। वह बस घर में अपने छोटे से बेटे के साथ थी। इस अवसर को भापते हुए उनका पड़ोसी सुराभाई भारवाड अपने 5 साथियों के साथ नीताबेन के घर में घुस गया। इसके बाद वे महिला से गाली गलोच करने लगे। उन्होंने कुत्ते का नाम ‘सोनू’ रखने को लेकर महिला को खूब खरी खोटी सुनाई।

केरोसिन छिड़क लगाई आग

woman on fire

पड़ोसियों की इन बातों को नीताबेन ने अनसुना कर दिया। वह उन्हें नजरंदाज कर अपने किचन में चली गई। ऐसे में घर घुसे लोगों में से 3 किचन में आ गए। यहां उन्होंने नीताबेन पर केरोसिन छिड़क उन्हें जिंदा आग के हवाले कर दिया।

पड़ोसियों ने अस्पताल में किया भर्ती

burn leg

आग में बुरी तरह झुलसी नीताबेन चीखने चिल्लाने लगी। उनकी आवाज सुन अन्य पड़ोसी मौके पर आए। कुछ देर में उनके पति भी घर आ गए। फिर किसी तरह कंबल से आग बुझाई गई। इसके बाद बुरी तरह जल चुकी नीताबेन को अस्पताल में एडमिट किया गया।

6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

police

पुलिस के अनुसार नीताबेन और उनके हमलावर पड़ोसी के बीच पानी सप्लाई को लेकर कई दफा बहस हो चुकी है। फिलहाल सभी 6 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच और तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई कर रही है।

वैसे यदि आपका पड़ोसी आपके नाम पर कुत्ते का नाम रख दे तो आपका क्या रिएक्शन होगा?

Back to top button