Breaking news

1 साल के बच्चे ने उठाई बंदूक और पिता पर चला दी गोली, फिर जो हुआ वह बहुत दुखद था

दो साल से कम उम्र के बच्चे ज्यादा कुछ नहीं करते हैं। वह अपनी ही खेल की दुनिया में मस्त रहते हैं। लेकिन यदि हम आप से कहे कि एक बच्चे ने अपने पिता की बंदूक से गोली चलकर हत्या कर दी तो क्या आप मानेंगे? यकीनन इस खबर पर बहुत से लोगों को यकीन नहीं होगा। लेकिन अमेरिका के जॉर्जिया में ऐसा सच में हुआ है।

यहां डस्टिन वाल्टर्स नाम के 25 साल के शख्स को उसके एक साल के बेटे मार्स ने गोली मार दी। हालांकि उसने ये गोली गलती से चलाई थी। लेकिन बच्चे के इस खेल का अंत बहुत दुखद हुआ।

बच्चे की गोली से हुई पिता की मौत

Dustin_Walters

गोली लगने के बाद डस्टिन वाल्टर्स को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे दम तोड़ दिया। जब पुलिस को इस बात की सूचना लगी तो वह मौके पर आई। जांच के दौरान उन्होंने पाया कि बंदूक में पहले से गोलियां भरी हुई थी। बेटे को बंदूक घर में कहीं से मिल गई थी। वह इस बंदूक से खेल रहा था। तभी उसने ट्रिगर खींच कर फायरिंग कर दी। इससे निकली गोली उसके पिता को लग गई और उसकी कुछ ही देर में मौत हो गई।

Dustin_Walters

यह घटना 5 दिसंबर की बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि दो साल से भी कम उम्र के एक बच्चे ने यह गोली चलाई है। हालांकि मृतक के साथ बच्चे के रिश्ते की पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि वाल्टर्स का अपनी पत्नी तोरी के साथ एक साल का बेटा है। बेटे के गोली चलाने के बाद पिता पहले घायल हुए लेकिन फिर उनकी जान चली गई।

Dustin_Walters

घटना के समय मृतक का परिवार घर मौजूद था

Dustin_Walters

जांच अधिकारियों ने फिलहाल यह जानकारी नहीं दी है कि बच्चे ने किस टाइप की बंदूक का इस्तेमाल किया था। हालांकि ये बात पक्की है कि जब बच्चे ने गोली चलाई तब मृतक के परिवार के अन्य सदस्य घर पर ही मौजूद थे।

अभी ये भी स्पष्ट नहीं है कि किसी रिश्तेदार पर गोलीबारी के संबंध में कोई आपराधिक आरोप है या नहीं। घरवालों ने मृतक वाल्टर्स को 10 दिसंबर को जॉर्जिया के रिनकॉन में उनके गृहनगर में दफनाया है। वह एक रियल एस्टेट डेवलपमेंट कंपनी में काम करता था।

Dustin_Walters

सवाना के पुलिस चीफ रॉय मिन्टर ने इस मामले पर खा कि हमारी संवेदनाएं वाल्टर्स परिवार के साथ है। एक माता-पिता के रूप में ये कल्पना करना भी मुश्किल है कि पीड़ित का परिवार अभी किस दौर से गुजर रहा है। अन्य माता पिता भी इस घटना से सीख लें और ध्यान रखें कि उनसे ऐसी कोई लापरवाही न हो। बंदूक या कोई भी खतरनाक चीज बच्चों की पहुँच से दूर ही रखी जाए।

Back to top button