Breaking news

मायके फोन कर पत्नी बोली- पति ने खाने में जहर मिला दिया, बचा लो.. फिर जो हुआ वह दर्दनाक था

पति-पत्नी का रिश्ता बहुत पवित्र होता है। ये रिश्ता एक नाजुक धागे की तरह होता है, जिसे प्यार, सम्मान और भरोसे के बल पर टिकाए रखना पड़ता है। हालांकि शादी के बाद कुछ इन उम्मीदों पर खरे नहीं उतरते हैं। ऐसे में उनके बीच लड़ाई झगड़ा होने लगता है। ऐसे मामलों में या तो तलाक हो जाता है या सुलह हो जाती है।

लेकिन कुछ इस हद तक चले जाते हैं कि उनके सिर पर खून सवार हो जाता है। वह अपने पार्टनर की जान तक ले लेते हैं। अब ऐसा ही एक सनसनीखेज बिहार के नालंदा में सामने आया है।

खाने के बाद बिगड़ी महिला की तबीयत

ganti devi

नालंदा के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के बढ़ाई चकियापर गांव में ज्ञानती देवी नाम की महिला रहती थी। उसकी साल 2015 में गुड्डू पासवान नाम के शख्स से शादी हुई थी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे साहिल कुमार (3) और स्नेहा कुमारी (1) हुए। गुरुवार रात (16 दिसंबर) ज्ञानती ने अपने दोनों बच्चों के साथ खाना खाया। हालांकि कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।

खाने में निकला जहर

nalanda

ज्ञानती के साथ दोनों बच्चों की हालत भी खराब थी। ऐसे में ज्ञानती ने तुरंत अपने मायके वालों को फोन कर इसकी सूचना दी। वे लोग भी बेटी के गाँव फटाफट आ गए। इसके बाद मां और दोनों बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। जब मौत के कारण का पता लगाया गया तो खाने में जहर होने की बात सामने आई।

पति के जहर देने से हुई मौत

nalanda crime

यह जहर देने वाला और कोई नहीं बल्कि ज्ञानती का पति गुड्डू पासवान था। उसने खाने में चुपके से जहर मिला दिया था जिसे कहकर उसक पत्नी और दोनों बच्चों की मौत हो गई। ज्ञानती के घरवालों के अनुसार उनकी बेटी ने तबीयत बिगड़ने पर फोन पर ये भी बताया था कि उसे शक है कि उसके पति ने उसके खाने में जहर मिला दिया है। ऐसे में घरवालों ने महिला के पति और ससुरालवालों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।

फरार हुआ पति

hand

इस घटना के बाद शुक्रवार दोपहर इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का आरोपी पति गुड्डू फरार हो गया। वहीं पुलिस मृतका की सास से पूछताछ कर रही है। मृत महिला के बहनोई निरंजन पासवान के अनुसार शादी के बाद से ही ज्ञानती को दहेज के लिए परेशान किया जाता था।

उसके साथ पति कई दफा मारपीट भी कर चुका था। उसने उसे पीटकर घर से निकाल दिया था। फिर पंचायती के बाद मारपीट नहीं करने के शर्त पर उसे ससुराल जाने दिया गया था।

हालांकि बीते गुरुवार रात को महिला का पति पैसों की मांग करने लगा। ऐसे में दोनों के बीच कहासुनी हुई। बस इसी बात से नाराज होकर पति ने पत्नी और बच्चों के खाने में जहर मिला उन्हें मार दिया। फिलहाल इस्लामपुर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह और पुलिस टीम इस मामले की जांच कर रही है।

Back to top button