राजनीति

मोदी के इजराइल दौरे से डर गया पाकिस्तान कहा हमें रखनी होगी भारत पर नजर, क्योंकि…

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों 3 दिवसीय इजराइल के दौरे पर हैं। भारत और इजराइल के रिश्ते मजबूत हो रहे हैं। लेकिन एक देश है जिसे भारत और इजराइल की यह दोस्ती बिल्कुल पसंद नहीं आ रही वो देश है पाकिस्तान। जी हां भारत का सबसे बड़ा दुश्मन पाकिस्तान। मोदी की इजराइल यात्रा से जिसको सबसे बडा डर सता रहा है वह पाकिस्तान ही है। मोदी के इस दौरे ने पाकिस्तान की रातों की नींद उडा दी है। पाकिस्तान के अखबारों और मीडिया में भारत इजराइल के दौरे की ही चर्चा है। पाकिस्तान भी इस दौरे पर अपनी नजर गडाएं बैठा है। भारत इजराइल कि दोस्ती से पाकिस्तान क्यों डर रहा है आईयें आपको बताते है.. pakistan fears modis visti to israel.

भारत-पाक युद्ध हुआ तो इजराइल करेगा भारत की मदद :

पाकिस्तान बार बार सीजफायर का उल्लंघन करता रहता है।जिसकी वजह से भारत पाकिस्तान के बीच में तनाव की स्थिति हमेशा बनी रहती है। अगर ऐसे हालात बने रहे तो भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध होने की भी संभावना है। पाकिस्तान बार बार परमाणु हमले की धमकी भी देता है। लेकिन पाकिस्तान को जो सबसे बडा डर सता रहा है वो है भारत और इजराइल की दोस्ती।

अगर दोनों देशों को बीच युद्ध हुआ तो निश्चित तौर पर इजराइल भारत की मदद के लिए आगे आ सकता है। इस बात की भनक पाकिस्तान को भी है। पाकिस्तान को लगता है कि चीन उसकी मदद करेगा लेकिन अगर भारत पाकिस्तान का युद्ध हुआ और भारत पर चीन ने भी हमला किया तो इस हालात में इजराइल पाकिस्तान पर मिसाइल दागेगा। कारगिल युद्ध के समय भी इजराइल ने भारत को काफी सहायता की थी उस समय इजराइल ने भारत को लेजर गाइडेड मिसाइल दिए थे।

इजरायल से 10 किलर ड्रोन खरीदेगा भारत :

भारत और इजरायल के बीच 10 किलर ड्रोन खरीदने को लेकर करार हुआ है। भारत एक ऐसी डिफेंस डील करने जा रहा है, जिसने चीन और पाकिस्तान में खलबली मचा दी है।यह ड्रोन हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल से लैस है। इसे किलर ड्रोन भी कहा जाता है। इसकी मारक क्षमता को देखते हुए इसे भारत के लिए अहम माना जा रहा है।

भारत इस ड्रोन की मदद से न केवल पाकिस्तान के इलाकों में आतंकी कैम्पों को चुटकियों में उडा सकता है और वहां छिपे आतंकियों पर भारत से ही निशाना लगाया जा सकता है। यह ड्रोन लगातार 30 घंटे तक उड़ने में सक्षम है। और हर प्रकार के मौसम में 1 टन वजन उठाकर 45 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है। ओर इस की सबसे खास बात तो यह है कि इसे उड़ाने के लिए किसी पायलट की जरूरत नहीं पड़ती बल्कि एक कंट्रोल रूम में बैठा ऑपरेटर ही इसे कंट्रोल कर सकता है।

 

मोदी के इजराइल दौरे से दहशत में है पाकिस्तान :

पाकिस्तान यह सोच कर घबरा रहा है कि भारत और इजराइल के बीच पाकिस्तान के खिलाफ बात चल रही है। पाकिस्तान का मानना है कि इससे पहले भी इजराइल के साथ मिलकर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ साजिश की है। दूसरी और पाकिस्तान के रक्षा विशेषज्ञ भी कह रहे हैं कि हमें भारत पर नज़र रखने की जरुरत है।

वैसे उनका डरना भी जायज है क्योंकि भारत और इजराइल की नजदीकियां पाकिस्तान के लिए खतरा साबित हो सकती है। अमेरिका भी पाकिस्तान को कई बार चेता चुका है की आतंकवादियों को शरण देना बंद करो वरना कोई देश उसकी मदद नहीं करेगा। पाकिस्तान को अब सिर्फ चीन से उमीदें हैं।

Back to top button