Breaking news

खूब रोता था 1 महीने का बच्चा, मां से देखा नहीं गया, दीवार पर सिर पटक कर दी हत्या

एक मां के लिए उसका बच्चा ही पूरी दुनिया होता है। वह उसकी खुशी के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। मां अपने बच्चे की आंखों में आंसू की एक बूंद तक नहीं देख सकती है। यदि बच्चा रोता है तो वह रातभर जागकर उसे चुप कराती है। यदि बच्चा थोड़ा सा भी बीमार हो जाए तो वह सत्रह डॉक्टर्स के चक्कर लगा देती है। दिन-रात बच्चे की सेवा में लगी रहती है।

लेकिन आज हम आपको एक ऐसी कलयुगी मां से मिलाने जा रहे हैं जो अपने बच्चे के रोने से इतना तंग आ गई कि उसने उसका सिर दीवार पर पटककर उसकी हत्या ही कर दी। महिला की उम्र 21 साल है और उसका एक 45 वर्षीय प्रेमी भी है। तो चलिए इस दुखद और हैरान करने वालाई खबर को विस्तार से जानते हैं।

बच्चा रोया तो मां ने सिर दीवार पर पटक दिया

baby head

दरअसल यह हैरान कर देने वाला मामला केरल के पथानामथिट्टा का है। घटना 9 दिसंबर की है। एक 21 वर्षीय मां अपने 27 दिन के बच्चे के रोने से बहुत परेशान थी। बच्चा समय से पहले पैदा हो गया था। वह अक्सर बीमार रहता था। इसलिए वह हमेशा रोता रहता था। मां बच्चे के रोने से बहुत परेशान थी। ऐसे में बीते गुरुवार (9 दिसंबर) जब बच्चा बहुत ज्यादा रोया तो मां ने उसका सिर दीवार पर दे मारा।

अस्पताल में हुई बच्चे की मौत

baby leg

सिर दीवार पर लगने से बच्चे की हालत बिगड़ गई। उसे दोपहर 11 बजे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों को दिखने के बाद बच्चे को वापस घर लाया गया। लेकिन दिन में बच्चे की हालत फिर से नाजुक हो गई। ऐसे में उसे दोबारा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यहां मासूम ने दम तोड़ दिया और उसकी मौत हो गई।

ऐसे खुली हत्यारी मां की पोल

इस घटना का खुलासा तब हुआ जब एक आश्रम चलाने वाले फादर जोजी थॉमस ने बयान देकर पुलिस में मामला दर्ज कराया। आरोपी महिला इसी आश्रम के रसोईघर में काम करती है। उसका एक 45 साल का प्रेमी भी है जो उसके साथ इसी आश्रम में रहता है। यह बच्चा उसी का है। 10 दिसंबर को बच्चे का पोस्टमॉर्टम हुआ जिसके बाद डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि बच्चे के सिर पर चोट के निशान हैं।

महिला का है शादीशुदा प्रेमी

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने बच्चे के माता-पिता से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को पता चला कि महिला और उसके प्रेमी के बीच फोन से संपर्क हुआ था। जब दोनों में प्रेम हुआ तो वे आश्रम में साथ रहने लगे। महिला का प्रेमी पहले से शादीशुदा है। हालांकि महिला को इस बात की जानकारी पहले से थी।

पुलिस ने मां को किया गिरफ्तार

arrested

पुलिस ने जब महिला से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बच्चे का सिर दीवार पर मारने की बात स्वीकार कर ली। उसने पुलिस को बताया कि वह बच्चे के बीमार रहने और दिनभर रोते रहने से तंग आ गई थी। इसलिए गुस्से में उसने ऐसा किया। महिला के बयान के बाद पुलिस ने उसे बच्चे की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया।

Back to top button