Breaking news

मां बोली- कुत्ते ने किया मेरी बेटी का रेप, पुलिस से जांच की तो सामने आई शॉकिंग स्टोरी

महिलाओं और बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराध आज भी बहुत बड़ी समस्या है। हम आए दिन बलात्कार से जुड़ी कोई न कोई न्यूज देखते सुनते रहते हैं। इसे लेकर सख्त कानून भी बनते हैं, लेकिन फिर भी अपराधी अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं। दुखद बात ये होती है कि छोटे बच्चे भी यौन शोषण के शिकार बन जाते हैं। हवस के भूखे दरिंदे बच्चों की मासूमियत का फायदा उठाते हैं।

आमतौर पर ऐसे मामलों में आरोपी बच्चों की जान पहचान का ही कोई शख्स होता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे अनोखे केस के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां एक पालतू कुत्ते पर अपनी मालकिन की बेटी का रेप करने का आरोप लगा है।

बच्ची से रेप के आरोप में गिरफ्तार हुआ कुत्ता

dog girl

दरअसल उत्तरी अमेरिका (North America) के मैक्सिको (Mexico) में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पालतू कुत्ते के ऊपर अपनी 9 साल की बेटी का रेप करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कुत्ते को गिरफ्तार भी कर लिया है।

मां बोली- अकेले में कुत्ते ने किया बेटी का बलात्कार

dog girl

द सन (The Sun) की रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित बच्ची की मां बीमार रहती है। उसने अपनी 9 वर्षीय बेटी के बलात्कार के लिए कुत्ते को दोषी कहा है। फिलहाल पीड़ित बच्ची का अपसताल में इलाज चल रहा है। मां ने बताया कि जब बलात्कार की घटना हुई तब बच्ची और कुत्ता कमरे में अकेले थे। इसी दौरान कुत्ते ने उसकी बेटी के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया।

मां की कहानी पर पुलिस को भरोसा नहीं

dog girl

महिला की इस अनोखी कहानी पर पुलिस अधिकारियों को यकीन नहीं हो रहा है। उन्हें महिला की ये अजीब कहानी हजम नहीं हो रही है। पुलिस ने जांच के दौरान बच्ची के सौतेले पिता को भी गिरफ्तार किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बच्ची के सौतेले पिता ने उसका रेप किया है। अब मां अपने पति को बचाने के लिए कुत्ते को रेप के आरोप में फंसा रही है।

डीएनए सैंपल से साफ होगी तस्वीर

step father

महिला की यह कहानी मनगढ़त है या आलसी इसका पता फिलहाल पुलिस लगा रही है। पुलिस ने पीड़ित बच्ची के डीएनए सैंपल लिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद यह साफ हो जाएगा कि बच्ची के रेप की घटना का असली जिम्मेदार कौन है।

दाल में है कुछ काला?

Children

उधर ये पूरी घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि एक कुत्ता आखिर कैसे छोटी सी बच्ची का रेप कर सकता है। जिस ने भी ये कहानी सुनी उसे भी इस पर भरोसा नहीं हुआ। लोगों को लग रहा है कि जरूर दाल में कुछ काला है। शायद मां पुलिस से कुछ छिपा रही है। एक शक पीड़िता के सौतेले पिता पर भी जा रहा है, हालांकि मामले का खुलासा मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

वैसे आपकी इस पूरे मामले पर क्या राय है आप हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button