Breaking newsPolitics

‘इमरान आपके बड़े भाई हैं तो पाकिस्तान चले जाएं’ नवजोत सिंह सिद्धू के बयान पर बरसे साक्षी महाराज

साक्षी महाराज बोले एक संत होने के नाते मेरी उन्हें यही सलाह है कि छोटे भाई को बड़े भाई के पास ही रहना चाहिए

जब से केंद्र सरकार ने कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया है, तब से विरोधी पार्टियां मोदी सरकार को घेरती दिखाई दे रही हैं। इस बीच बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का एक बयान सुर्खियों में छाया हुआ है। अपने कार्यालय पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कृषि कानून वापस लेने पर अपनी राय रखी।

सरकार के लिए राष्ट्र सर्वोपरि

sakshi maaraj

उन्होंने कहा “बिल बनते बिगड़ते रहते हैं, कभी वापस आएंगे तो कभी फिर से बन जाएंगे। ऐसा होने में कोई देरी नहीं लगती है। भाजपा के लिए प्रथम राष्ट्र सर्वोपरि है। मोदी ने बिल और राष्ट्र में से राष्ट्र को पहले चुना। कुछ गलत मंसूबे के लोग मंचों पर खालिस्तान जिंदाबाद-पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। सरकार ने उन्हें करारा जवाब दिया है।

पाकिस्तान चले जाए सिद्धू

navjot singh sidhu

साक्षी महाराज ने पंजाब के कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर भी तंज कसा। गौरतलब है कि कुछ समय पहले सिद्धू ने अपने एक बयान में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपना बड़ा भाई कहा था। इस पर साक्षी महाराज ने कहा “सिद्धू के बयानों से उनकी पार्टी मुसीबत में फंस जाती है। एक संत होने के नाते मेरी उन्हें यही सलाह है कि छोटे भाई को बड़े भाई के पास ही रहना चाहिए। यदि वह इमरान खान को बड़ा भाई मानते हैं तो उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

राकेश टिकैत पर कसा तंज

Rakesh Tikait

साक्षी महाराज ने उत्तर प्रदेश की भारतीय किसान यूनियन के स्पोकपर्सन राकेश टिकैत पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा “राकेश टिकैत क्या बोलते हैं, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। इस देश को मोदी पर भरोसा है। किसानों को मोदी पर विश्वास है। मोदी जी जो भी कदम उठाएंगे वह देश के हित में ही होगा।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को किया चैलेंज

rahul gandhi priyanka gandhi

मीडिया से बातचीत के दौरान साक्षी महाराज ने राहुल गांधी और प्रियंका को चैलेंज किया। उन्होंने कहा कि “राजनीति के पप्पू को जवाब देने का कोई मतलब नहीं है। 2022 के चुनाव सामने हैं, अब तो वे युद्ध के मैदान में आएं युद्ध लड़ें। अब भगवान ही रोशनी का फैसला लेंगे, जिसके दिए में दम होगा वही दिया रोशनी फैलाएगा।

अखिलेश यादव को भी लिया आड़े हाथ

akhilesh yadav

साक्षी महाराज ने समाजवादी पार्टी की विजय यात्रा का टॉपिक लेकर भी अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा “अखिलेश यादव खिसियानी बिल्ली खंभा नोच रही है। वह चाहे जितनी विजय यात्रा निकालें, लेकिन ऐसी विजय यात्रा निकालने से उन्हें विजय नसीब नहीं होती है। विजय तो रामजी के आशीर्वाद से योगी और मोदी को प्राप्त होती है।

वैसे साक्षी महाराज के इन बयानों पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button