Trending

प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बीच साक्षी धोनी ने शेयर किया बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो। देखें…

पति एमएस धोनी के साथ 33 वां जन्मदिन मना रहीं हैं साक्षी धोनी, जानिए उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर क्या है ख़बर...

भारत के सबसे सफलतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की पत्नी साक्षी (Sakshi Dhoni) आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। जी हाँ काफ़ी वक्त से ऐसी खबरें मीडिया की सुर्खियां बन रही हैं कि धोनी के घर में दूसरा नन्हा मेहमान आने वाला है, जबकि धोनी एंड फ़ैमिली की तरफ़ से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है। वहीं इस अफवाह के बीच आज साक्षी रांची में अपने परिवार के साथ जन्मदिन मना रहीं है, तो आइए देखते हैं जन्मदिन से जुड़ी तस्वीरे और चर्चा करते हैं इसी से जुड़ी कहानी की…

बता दें कि फिलहाल धोनी अपने परिवार के साथ रांची में हैं और साक्षी के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साक्षी केक काटते हुए नजर आ रही हैं जबकि धोनी उनके साथ खड़े हुए हैं। बता दें कि धोनी और साक्षी की शादी जुलाई 2010 में हुई थी और फिलहाल इस कपल की एक बेटी जीवा है। वहीं साक्षी धोनी इंस्टाग्राम पर चर्चित भारतीय हस्तियों में से एक हैं। अक्सर वह मैदान पर धोनी और उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स का उत्साह बढ़ाते हुए नजर आती हैं।

Sakshi Dhoni Birthday

वहीं आप सभी को जानकारी के लिए बता दें कि 15 अक्टूबर 2021 की रात को ‘कोलकाता नाइट राइडर्स’ को हराकर ‘चेन्नई सुपर किंग्स’ ने चौथी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की थी। एमएस धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी और उनकी बेटी जीवा धोनी इस जीत का जश्न मनाने के लिए उनकी जीत के बाद मैदान पर उनके साथ शामिल हुए थे। इसकी एक तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी, जिसमें धोनी की पत्नी और बेटी उनके गले लगी हुई थीं।

Sakshi Dhoni Birthday

इसके बाद इसी फोटो के सामने आने के बाद यह अनुमान लगाया गया था कि, ‘साक्षी गर्भवती हैं।’ ऐसे में विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका रैना ने पुष्टि की थी कि, साक्षी उस समय चार महीने की गर्भवती थीं और कपल 2022 में अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहा है।

Sakshi Dhoni Birthday

वहीं दूसरी तरफ अब 19 नवंबर 2021 यानी आज शनिवार को साक्षी सिंह धोनी ने अपने 33वें बर्थडे के मौके पर पति महेंद्र सिंह धोनी और कुछ दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाया। साक्षी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने दोस्त की पोस्ट को दोबारा शेयर किया, जहां उन्हें अपने पति के साथ केक काटते हुए पीले रंग की ढीली ड्रेस पहने देखा जा सकता है। साक्षी के ढीले-ढाले आउटफिट ने उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों की अप्रत्यक्ष रूप फिर से पुष्टि कर दी है। यहां आप भी वीडियो देखकर इस बात का अंदाज़ा लगा सकते हैं। देखिए वीडियो…

Back to top button