
कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये 5 उपाय, बदल जाएगी आपकी जिंदगी, जीवन में सुख और पैसा दोनों होगा
कार्तिक महीने में ढेर सारे त्यौहार आते हैं। इसमें से एक कार्तिक पूर्णिमा (kartik Purnima) भी है। यह प्रत्येक वर्ष कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष में आती है। इस साल यह 19 नवंबर शुक्रवार को आ रही है। कार्तिक पूर्णिमा का दिन विष्णुजी को समर्पित होता है, वहीं इस दिन चंद्रमा की पूजा भी की जाती है। विष्णु पुराण के मुताबिक भगवान श्रीहरि ने कार्तिक पूर्णिमा की शाम मत्स्यावतार लिया था।
एक अन्य मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर भोलेनाथ ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था। इस खुशी में सभी देवी देवताओं ने दीप जलाकर खुशियां मनाई थी। ऐसे में इसे देव दिवाली भी कहा जाता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान, दान, विष्णुजी की पूजा इत्यादि चीजों का खास महत्व रहता है। कार्तिक पूर्णिमा पर कुछ खास उपाय करने से आपके घर सुख- समृद्धि और धन आता है। तो चलिए जानते हैं कि इस दिन आपको कौन-कौन से उपाय करना चाहिए।
आम के पत्ते का तोरण
कार्तिक पूर्णिमा के दिन आम के पत्तों के तोरण का विशेष महत्व रहता है। इसे कार्तिक पूर्णिमा पर घर के मुख्य द्वार पर लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि आम के पत्तों का तोरण घर में नकारात्मक शक्ति को प्रवेश करने से रोकता है। ये घर की नेगेटिव ऊर्जा को नष्ट कर देता है। इसे लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। ये पॉजिटिव एनर्जी आपके घर सुख, शांति और समृद्धि लाती है।
दान-पुण्य
कार्तिक पूर्णिमा के दिन दान पुण्य का भी खास महत्व होता है। इस दिन किसी गरीब या जरूरतमन्द व्यक्ति को दान करना शुभ होता है। वहीं आप इस दिन अपने किसी करीबी को भी दान कर सकते हैं। कहते हैं कि इस दिन आप जितना अधिक दान करते हैं श्री हरी आपको उससे दस गुना वापस देते हैं। वैसे तो इस दिन कई तरह की चीजें दान में दी जा सकती है, लेकिन चावल दान करने का खास महत्व होता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनती है।
द्वार पर दीपक
कार्तिक पूर्णिमा वाले दिन पूजा घर और मुख्य द्वार पर दीपक प्रज्वलित करना चाहिए। ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और आपको सुख और धन प्रदान करते हैं। इस दिन आप अपनी तिजोरी में गोमती चक्र, काली हल्दी, एक सिक्का और कौड़ी जैसी चीजों को एक लाल कपड़े में लपेटकर रख दें। इससे आपके घर धन की कभी कोई कमी नहीं होगी।
लक्ष्मीजी को खीर का भोग
कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा पाठ भी जरूर करनी चाहिए। इस पूजा के दौरान लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाना चाहिए। साथ ही इस खीर को प्रसाद के रूप में पांच कन्याओं को देना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और आपके ऊपर अपनी कृपा दृष्टि बनाई रखती है।
शिवलिंग पर दूध
कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी स्नान कर शिव मंदिर जाना चाहिए। यहाँ शिवलंग पर दूध चढ़ाना चाहिए। इस दूध में शहद और गंगाजल मिला दें तो इसका लाभ दुगुना हो जाता है। इस उपाय से शिवजी प्रसन्न होते हैं और आपकी हर मनोकामना पूर्ण करते हैं।
कार्तिक पूर्णिमा मुहूर्त
कार्तिक पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 18 नवम्बर 2021, दोपहर 12:00 बजे हो जाएगी। वहीं यह नवम्बर 19, 2021, दोपहर 02:26 बजे समाप्त हो जाएगी। कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्रमा निकलने का समय 17:28:24 रहेगा।