Bollywood

भारत में पैदा हुआ था सानिया मिर्जा का बेटा, बाप है पाकिस्तानी क्रिकेटर, देखें क्यूट तस्वीरें

हद से ज्यादा क्यूट है सानिया मिर्जा का बेटा, बॉलीवुड स्टार्स के बच्चे लगते हैं पानी कम

इस बात में कोई शक नहीं कि बच्चे बहुत प्यारे होते हैं। उनकी क्यूट और मासूम शक्ल हर किसी का दिल जीत लेती है। सोशल मीडिया पर स्टार किड्स अक्सर वायरल होते रहते हैं। वे आए दिन मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते हैं। वैसे तो स्टार किड्स की हेडलाइंस पर अधिकतर बॉलीवुड सितारों के बच्चों का ही कब्जा होता है, लेकिन कभी कभी स्पोर्ट्स सेलिब्रिटी के बच्चे भी लाइमलाइट चुराकर ले जाते हैं। अब भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) के बेटे इजहान मिर्जा मलिक (Izhaan Mirza Malik) को ही ले लीजिए।

3 साल का है सानिया का बेटा

सानिया मिर्जा ने साल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटेर शोएब मलिक (Shoaib Malik) से निकाह किया था। ये शोएब की दूसरी शादी थी। इसके पहले 2002 में उन्होंने आईशा सिद्दीकी से शादी रचाई थी। हालांकि 2010 में दोनों का तलाक हो गया था। एक पाकिस्तानी और तलाकशुदा शख्स से शादी को लेकर सानिया मिर्जा को बहुत ट्रोल किया गया था। इस शादी के आठ साल बाद सानिया ने 2018 में एक बेटे को जन्म दिया। उन्होंने बेटे का नाम इजहान मिर्जा मलिक रखा। इजहान वर्तमान में 3 साल का है।

दिखने में है बेहद क्यूट

इजहान का जब जन्म हुआ था तब से ही फैंस उसकी एक झलक देखने को बेताब थे। हालांकि सानिया ने शुरुआत में कुछ समय तक बेटे का चेहरे मीडिया और फैंस से छिपाए रखा था। हालांकि अब उसकी तस्वीरें आसानी से देखने को मिल जाती है। इजहान देखने में बेहद क्यूट है। जब उसे हँसते या मस्ती करते हुए देखते हैं तो नजरें हटने का नाम नहीं लेती है।

सोशल मीडिया पर है पॉपुलर

इजहान मिर्जा मलिक का अपना खुद का एक इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram/izhaan.mirzamalik) भी है। इस अकाउंट को उसकी मां यानि सानिया मिर्जा हैंडल करती है। इस अकाउंट पर आए दिन इजहान की नई-नई तस्वीरें देखने को मिल जाती है। सानिया के बेटे को इंस्टाग्राम पर 98 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में हम कह सकते हैं कि वह सोशल मीडिया पर अभी से काफी पॉपुलर है।

मस्ती करने में है नंबर 1

इजहान के इंस्टग्राम अकाउंट को खंगाले तो पता चलता है कि वह एक नंबर का मस्तीखौर है। वह अपनी अधिकतर तस्वीरों में मस्ती करता ही दिखाई देता है। फैंस को भी इजहान का यह शरारती रूप बड़ा पसंद आता है। सानिया इजहान के अकाउंट पर उसकी डेली लाइफ से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। कुछ समय पहले इजहान की टेनिस खेलते हुए एक तस्वीर बड़ी वायरल हुई थी।

नागरिकता को लेकर उठे थे सवाल

इजहान की मम्मी सानिया एक भारतीय नागरिक हैं, जबकि उनके पिता शोएब एक पाकिस्तानी सिटीजन हैं। सानिया ने इजहान को हैदराबाद में जन्म दिया था। ऐसे में कई लोगों ने इस बात पर सवाल उठाए थे कि वह अपने बेटे को भारत या पाकिस्तान में से किस देश की नागरिकता दिलाएगी।

सानिया होती है ट्रोलर्स का शिकार

एक पाकिस्तानी शख्स से शादी करने की कीमत सानिया को अभी तक चुकानी पड़ती है। उन्हें आज तक ट्रोल किया जाता है। खासकर जब भारत और पाकिस्तान के बीच कोई क्रिकेट मैच होता है तो वह ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। उदाहरण के लिए कुछ समय पहले सानिया आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान को सपोर्ट करने पहुंची थी। इस बात को लेकर उन्हें बहुत ट्रोल किया गया था। कयास लगाए जा रहे हैं कि आगे चलकर लोग सानिया के बेटे को भी ट्रोल कर सकते हैं।

 

Back to top button