
Rashifal 8 November: भोलेनाथ की कृपा से आज इन 4 राशियों के जीवन में आएगी बहार, पढ़ें अपना राशिफल
हम आपको सोमवार 8 नवंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल ज्योतिष शास्त्र की वह विधा है, जिसके माध्यम से भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से मिलने वाला शुभ-अशुभ फल ही राशिफल कहलाता है। प्रतिदिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार उनसे जुड़े जातकों के जीवन में घटित होने वाली घटनाएं भी भिन्न-भिन्न होती हैं। आइए देखते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं। पढ़िए Rashifal 8 November 2021
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। ननिहाल पक्ष से संबंधों में सुधार आएगा आप अपने जीवन में ऐसे कार्य करें, जिनसे गरीब एवं असहाय लोगों कि मदद हो। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपका प्यार भरा रोमांटिक अंदाज दाम्पत्य जीवन को नव तरंग से भर देगा। स्टूडेंट्स को कम्पटीटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज शान्त और तनाव-रहित रहें। लवमेट के लिए दिन बढ़िया है। आज आप जो भी काम करेंगे उससे आपको कुछ न कुछ फायदा तो होगा ही। कामकाज से आपको पैसा मिलेगा। बातचीत में कुशलता आज आपका मज़बूत पक्ष साबित होगी। जीवनसाथी के ख़राब व्यवहार का नकारात्मक असर आपके ऊपर पड़ सकता हैं। आज शॉपिंग पर जा सकते हैं। मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आ सकते हैं, इन पर तुरंत कोई कदम भी उठा सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आपको चिंतामुक्त होकर अपने क़रीबी दोस्तों और परिवार के बीच ख़ुशी के लम्हे तलाशने की ज़रूरत है। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। पार्टटाइम कोई दूसरा काम भी कर सकते हैं। संतान के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। आज आपके और आपके प्यार के बीच कोई आ सकता है। आपके माता-पिता सहायक होंगे और कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आपका समर्थन करेंगे। दोस्तों का साथ मिलेगा। पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
भाई-बंधुओं का सहयोग मिलेगा। पैसों से जुड़े मामले में सफलता मिलेगी। नई संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। पार्टनर पर क्रोध करने से बचें। उनकी किसी बात से गुस्सा हो सकते हैं। आपका रिश्ता बिगड़ सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। नियमित रूप से कसरत करना ना छोड़ें। कोई पुराना दुश्मन सामने आ सकता है। किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। कोई अपना ही धोखा दे सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आर्थिक आयोजनों में अवरोध दूर होगा। अडने के बजाय समझौतावादी नीति अपनाएं। आज आप मजबूती और धैर्य से काम लेंगे। दिनभर पैसों के बारे में ही सोचते रहेंगे। भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से भी धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। बुजुर्गों की अनदेखी ठीक नहीं है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। अपने स्वाभिमान से समझौता न करें और इसे बनाए रखने के लिए जो भी संभव हो करें। घर-परिवार में परिजनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज यात्रा हानिकारक साबित होगी। प्रिय व्यक्ति को उपहार देंगे। आपको समय का पूरा लाभ मिलने की संभावना है, कार्यों में आई रुकावट भी दूर होने जा रही है। कारोबार में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो जल्द ही आपको कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। साथ ही मुमकिन है आपके विरोधी ही आपके पक्षधर हो जाएं। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की ज़रूरत है। किसी भी मामले में जल्दबाजी न करें।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। छात्रों का भविष्य की नई संभावनाएं प्राप्त होंगी। रिश्तेदारों से धन का लेन-देन करने से बचें अन्यथा संबंध खराब हो सकते हैं। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है। बड़े-बुजुर्ग का आर्शीवाद लेकर नया बिजनेस शुरू करें तो फायदा होना तय है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी। दैनिक कार्यों में रुकावट आ सकती है। आप आज दूसरों के गुस्से और आलोचनाओं का शिकार हो सकते हैं, आपको समय का पूरा लाभ नहीं मिल पाएगा। धन के मसले में हानि उठानी पड़ सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर कुछ विवाद हो सकता है। अविचारित ढंग से कही गई किसी बात के विस्फोटक परिणाम हो सकते हैं। विदेशों में स्थित मित्रों और परिजनों का कुशल समाचार मिलेगा।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आध्यात्मिक सिद्धि मिलने का योग हैं। वाणी पर संयम रखें। नकारात्मकता को खुद पर हावी न होने दें। कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो आपके सामने कुछ और काम आ सकते हैं। रोजमर्रा के कामकाज ज्यादा ही रहेंगे। लव लाइफ में वाणी की कठोरता के कारण संबंधों में दरार आ सकती है। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। मांगलिक कार्य की रूप रेखा बन सकती है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में आलोचनाओं का शिकार हो सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने वरिष्ठों को प्रसन्न करने के लिए अतिरिक्त काम का बोझ लेकर खुद को न थकाएं, नहीं तो आप बीमार पड़ सकते हैं। आपको समझना होगा कि आपकी सेहत भी जरूरी है। नज़दीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। मानसिक रूप से आप स्वस्थ महसूस कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन मे स्थिति तनावपूर्ण रहेगी।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज आपको धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा। क्रोधी स्वभाव बदलने का प्रयास करें, ध्यान रखें कि ऐसा न होने पर कार्यस्थल या परिवार में आपकी स्थिति असहज करने वाली हो सकती है। आपका मन धार्मिक कार्यक्रमों की ओर बढ़ेगा। नौकरी और बिजनेस के जरूरी काम आज पूरे हो सकते हैं। आपका कोई करीबी आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। धन का अनावश्यक उपयोग न करें अन्यथा आर्थिक हानि हो सकती है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज लापरवाही के कारण कोई अच्छा मौका हाथ से निकल सकता है। अगर आज आप खुले दिल से पैसे खर्च करते हैं तो मुश्किल हो सकती है। साथ ही आर्थिक तंगी के कारण आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रह जाएगा। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। आपकी दी गई सलाह से लोगों को फायदा होगा। अपनी व्यस्त दिनचर्या की वजह से आज आप अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। किसी अच्छी खबर का इंतजार आपको रहेगा।
आपने Rashifal 8 November का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 8 November का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 8 November 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।