
Boss हो तो ऐसा, दिवाली पर सभी कर्मचारियों को गिफ्ट की इलेक्ट्रिक स्कूटर, बताई ये वजह
दिवाली का पावन पर्व अब खत्म हो चुका है। पूरे देश में लोगों ने यह त्यौहार धूमधाम से मानाया। दिवाली पर जहाँ पैसे खर्च होते हैं तो वहीं कंपनी से बोनस मिलने पर कमाई भी होती है। कई कंपनियां दिवाली पर अपने कर्मचारियों को बोनस देती है। ऐसे में गुजरात के सूरत की एक कंपनी ने अपने 35 कर्मचारियों को इलेक्ट्रिक स्कूटर गिफ्ट कर दी। यह नेक काम अलायंस ग्रुप ने किया है।
कंपनी ने कर्मचारियों को गिफ्ट की इलेक्ट्रिक स्कूटर
बताते चलें कि गुजरात की कई कंपनियां दिवाली पर अपने कर्मचारियों को बड़े बड़े बोनस देने के लिए फेमस है। जैसे हीरा कारोबारी सावजी ढोलकिया ने अपने कर्माचारियों को कार, फ्लैट और बड़े अमाउंट की एफडी जैसी चीजें दे चुके हैं। अब इस लिस्ट में लक्ष्मीदास वेकारिया का नाम भी शामिल हो गया है।
गिफ्ट मिलते ही खिल उठे कर्मचारियों के चेहरे
कंपनी ने अपने कर्मचारियों को इलेक्ट्रिक स्कूटर गिफ्ट करने का यह फैसला पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को ध्यान में रखते हुए लिया है। कंपनी के इस फैसले से कर्मचारी बहुत खुश हैं। वह कंपनी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वहीं दूसरी कंपनी के कर्मचारियों को इससे जलन हो रही है। वह सोच रहे हैं कि काश हमारी कंपनी भी हमे ऐसा कुछ गिफ्ट करती।
पेट्रोल डीजल की कीमतों को देख लिया फैसला
इस बारे में जानकारी देते हुए कंपनी के डायरेक्टर सुभाष डावर कहते हैं कि “इन दिनों पेट्रोल डीजल की कीमतें आसमान छू रही है। ऐसे में कर्मचारियों के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर का गिफ्ट पेरफेक्ट चीज है। यही वजह थी कि हमने फैसला किया कि अपने एम्पलॉइज को इलेक्ट्रिक स्कूटर देना चाहिए। इससे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी।
Gujarat | On the occasion of #Diwali, a company in Surat has gifted electric scooters to its employees as Diwali gift
“In view of increasing fuel prices and other factors we’ve decided to gift electric vehicles to our employees,” said Subhash Dawar, Director of the company pic.twitter.com/KW7ImBWiCg
— ANI (@ANI) November 4, 2021
कर्मचारी बोले अब और जोश व मेहनत से करेंगे काम
अलायंस ग्रुप ने आगे कहा कि इलेक्ट्रिक स्कूटर वाले गिफ्ट से न सिर्फ कर्मचारियों को फायदा होगा बल्कि पर्यावरण की भी इससे सुरक्षा रहेगी। दीपावली पर इतना अच्छा गिफ्ट मिलने पर कर्मचारी बड़े खुश हो गए हैं। उनका कहना है कि अब हम अपनी कंपनी के लिए इससे भी ज्यादा जोश और मेहनत के साथ काम करेंगे।
यह कंपनी अब सोशल मीडिया पर बड़ी छाई हुई है। हर कोई ये न्यूज अपनी कंपनी के सतह शेयर कर बोल रहा है कि आप भी कुछ ऐसा करिए। वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है?