![suhana khan humshakal](https://www.newstrend.news/wp-content/uploads/2021/10/suhana-khan-humshakal-20-10-21-10-780x421.jpg)
आर्यन खान का मामला अभी थमा नहीं कि सारी लाइमलाइट चुरा ले गई सुहाना की ये हमशक्ल, देखें Photos
कहते हैं इस दुनिया में एक इंसान के 7 हमशक्ल होते हैं। पहले के जमाने में इन हमशक्लों को खोजना बड़ा मुश्किल होता था, लेकिन अब सोशल मीडिया के जमाने में ये आसानी से मिल जाते हैं। खासकर जब ये किसी बड़े सेलेब्रिटी के हमशक्ल हो तो इन्हें फ्री की पब्लिसिटी मिल जाती है। बॉलीवुड सितारों के हमशक्ल मिलना बड़ी कॉमन बात हो गई है।
लेकिन अब स्टार किड्स के हमशक्ल भी सामने आने लगे हैं। इन दिनों शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की बेटी और आर्यन खान (Aryan Khan) की बहन सुहाना खान (Suhana Khan) की हमशक्ल वायरल हो रही है।
सामने आई सुहाना खान की हमशक्ल
सुहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरें भी आए दिन वायरल होती रहती हैं। कुछ दिनों पहले वह अपने भाई आर्यन खान की गिरफ्तारी के टेंशन में बीमार हो जाने को लेकर चर्चा में आई थी। सुहाना इस समय अमेरिका में पढ़ाई कर रही है, वह भाई की खबर सुन इंडिया आना चाहती थी लेकिन शाहरुख-गौरी ने उन्हें वहीं रहने की सलाह दी। इस बीच सुहाना खान की एक डुप्लिकेट सोशल मीडिया पर बड़ी वायरल हो रही है।
सुहाना को करती है कॉपी
सुहाना खान की हमशक्ल का नाम इशिका जैन है। वह दिखने में काफी हद तक सुहाना जैसी लगती हैं। ये बात खुद इशिका को भी पता है, इसलिए वे सुहाना का स्टाइल जमकर कॉपी करती हैं। उन्होंने तो सुहाना की तरह कुछ तस्वीरें और पोज भी सोशल मीडिया पर साझा किए हैं।
सुहाना के फैंस हुए हैरान
सुहाना की हमशक्ल होने के चलते इशिका को सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां मिल रही है। खासकर सुहाना के फैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि उनकी फेवरेट स्टार किड की एक हमशक्ल भी है। वे भी इशिका की तस्वीरों को शेयर कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर है एक्टिव
इशिका जैन (Ishika Jain) सोशल मीडिया पर सुहाना खान से भी अधिक एक्टिव रहती हैं। वे आए दिन यहां अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। सुहाना की हमशक्ल होने की वजह से उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। वर्तमान में उन्हें इंस्टाग्राम पर एक लाख 28 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं।
स्टाइल में देती है सुहाना को टक्कर
इशिका स्टाइल के मामले में सुहाना से भी आगे है। उनकी तस्वीरों को देख यही लगता है कि उनका स्टाइल और फैशन सेंस बहुत हाई क्लास लेवल का है। शायद एक वजह ये भी है कि लोग उन्हें फॉलो करना पसंद करते हैं।
फैंस हो रहे कन्फ्यूज
इशिका जैन की तस्वीरों को देख सुहाना के फैंस थोड़ा कन्फ्यूज भी हो रहे हैं। वे इस बात से हैरान है कि आखिर कोई किसी का इतना हमशक्ल भी कैसे दिख सकता है।
सुहाना से मिलती शक्ल ने बनाया स्टार
सुहाना की हमशक्ल होने के चलते इशिका जैन सोशल मीडिया पर स्टार बन चुकी हैं। लोग उन्हें भी बहुत पसंद कर रहे हैं। उनकी तस्वीरों पर बड़ी संख्या में लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं।