अध्यात्म

राशिफल 21 जून 2017 : जानिए आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन!

21 जून 2017, बुधवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आज आपके सितारे क्या कहते हैं? यह जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल। Rashifal 21 June 2017 Wenesday.

राशिफल 21 जून 2017 –

मेष (Aries): गणेशजी कहते हैं कि धन संबंधी विषयों पर लेन-देन में भी ध्यान रखिएगा। मन की उदासीनता आपके भीतर नकारात्मक भावों को उत्पन्न न करे इसका ध्यान रखिएगा। आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। पारिवारिक मामले में गहरी रुचि लें और परिवार के सदस्यों से विचार- विमर्श करेंगे।

वृषभ (Taurus): मित्रों से लाभ होगा। स्वजनों से संपर्क बढेगा और उनके साथ व्यवहार में भी सुधार आएगा। संतानों से लाभ होने की संभावना है। नई मित्रता से चित्त प्रसन्न होगा और लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आध्यात्मिकता में प्रगति करेंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

मिथुन (Gemini): गणेशजी सलाह देते हैं की अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपका दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा, दोनों स्थलों पर आवश्यक विषयों के संबंध में चर्चा के बाद निर्णायक स्थिति का निर्माण हो सकता है। ईश्वर की आराधना, जाप और आध्यात्मिकता से आपको शांति मिलेगी।

राशिफल –

कर्क (Cancer): आपके लिए आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक साबित होगा। आज आपका व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। निर्धारित किए गए कार्य को करने की प्रेरणा मिलेगी। दांपत्यजीवन में प्रेम बढ़ेगा। भागीदारी में लाभ होगा। गणेशजी बताते हैं कि पर्यटन की भी संभावना बन रही है।

सिंह (Leo): मन में उदासीनता और संदेह के भाव रहेंगे जिससे मानसिक राहत नहीं मिलेगी, ऐसा गणेशजी कहते हैं। क्रोध की मात्रा अधिक रहने से किसी के साथ मनमुटाव होगा। परंतु मध्याह्न के बाद आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में भी आनंद का वातावरण होगा। अधिक परिश्रम करने के बाद अधिकारियों से वाद- विवाद हो सकता है, सावधान रहें।

कन्या (Virgo): आज किसी बात को लेकर चिंता रह सकती है। आज नूतन कार्य और प्रवास न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। आध्यात्मिक क्षेत्र में सिद्धियां प्राप्त होने के योग हैं। परंतु स्वास्थ्य में शिथिलता और व्यग्रता का अनुभव होगा। शेयर सट्टा से दूर रहने की गणेशजी की सलाह है। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात को योग है।

6 राशियों का राशिफल अगले पेज पर 

6 राशियों का राशिफल –

तुला (Libra): आज आप अत्यधिक भावनाशील बनेंगे और उसके कारण मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज दिन का प्रारंभ आनंदप्रद रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। विचारों में उग्रता और अधिकारत्व की भावनाएं मन में रहेंगी। कौटुंबिक और जमीन-जायदाद से संबंधित चर्चाओं में सावधानी बरतें।

वृश्चिक (Scorpio): आज आपका दिन कार्य में सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए उत्तम है। नए कार्य की शुरुआत करेंगे। छोटे प्रवास की संभावना है। धन-सम्बंधित आयोजन करने के लिए समय शुभ है। मध्याह्न तथा संध्याकाल के बाद आप मित्रों तथा सम्बंधियों के साथ प्रवास का आयोजन कर पाएंगे।

धनु (Sagittarius): उलझे हुए पारिवारिक वातावरण के कारण आपको परेशानी का अनुभव होगा। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य के लिए संभलकर चलने की गणेशजी सलाह देते हैं। गणेशजी कहते हैं की अधिक श्रम के बाद कार्य में सफलता मिले तो निराश न हों।

राशिफल –

मकर (Capricorn): आज धार्मिक कार्य और पूजा पाठ का योग बन रहा है। आपका गृहस्थजीवन आनंदमय रहेगा। आपके हर काम सरलता से पूरे होंगे। आज आप कुछ अधिक संवेदनशील रहेंगे। आपकी भावना को भी ठेस पहुंच सकती है। वाहन चलाते समय ध्यान रखिएगा। गणेशजी गिरने- चोट लगने से बचने की सलाह देते हैं।

कुंभ (Aquarius): आज किसी का जमानती न होने तथा पैसे का लेन-देन न करें, ऐसा गणेशजी सलाह देते हैं। खर्च बढ़ेगा और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आवश्यक कार्यों के निर्णय न लेने के लिए गणेशजी आपको सलाह देते हैं। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए आज दिन के प्रारंभ का समय बहुत अनुकुल है।

मीन (Pisces): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए लाभदायक दिन है। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आय में वृद्धि होगी। वाणी पर संयम रखने से आप विवाद को टाल सकेंगे। आपमें आज कुछ सुधार होगा। आप नए कार्य करने के लिए उत्साहित होंगे।

Back to top button