![](https://www.newstrend.news/wp-content/uploads/2021/09/cute-jaimala-moment-between-tall-groom-short-bride-29.09.21-5-780x421.jpg)
लंबे दूल्हे को वरमाला नहीं पहना पा रही थी दुल्हन, फिर लड़के की हरकत ने जीत लिया दिल : VIDEO
भारतीय शादियों में अक्सर हंसी मजाक का माहौल रहता है। इन शादियों की रौनक इसमें होने वाली रस्में होती हैं। इसमें दूल्हा दुल्हन और उनके रिश्तेदार बहुत एन्जॉय करते हैं। हर हिंदू शादी में दूल्हा दुल्हन स्टेज पर भी जरूर आते हैं। ये पूरी शादी का सबसे खास मोमेंट होता है। इस दौरान जयमाला का कार्यक्रम भी होता है। इसमें सबसे ज्यादा मजा आता है।
अक्सर आप ने देखा होगा कि वरमाला के समय दूल्हे के दोस्त उसे गोद में उठा लेते हैं ताकि दुल्हन आसानी से वरमाला नहीं डाल पाए। ऐसा थोड़े हंसी मजाक के लिए किया जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे दूल्हे से मिलाने जा रहे हैं जिसे दूल्हे के दोस्तों ने गोद में नहीं उठाया फिर भी उसकी दुल्हन को उसे वरमाला पहनाने में दिक्कत आ रही थी। दरअसल दूल्हा हाइट में काफी लंबा जबकि दुल्हन बहुत छोटी थी।
लंबे दूल्हे और छोटी दुल्हन की ये जोड़ी देखने में बड़ी क्यूट लग रही थी। दुल्हन अपने लंबे दूल्हे को बार बार वरमाला पहनाने का प्रयास करती है लेकिन उसे सफलता नहीं मिलती है। अपनी दुल्हन को परेशान होता देख दूल्हे का दिल पिघल जाता है। फिर वह कुछ ऐसा करता है जो सभी का दिल जीत लेता है। दरअसल दूल्हा अपनी दुल्हन के सामने घुटने टेक बैठ जाता है। इसके बाद दुल्हन बड़ी आसानी से उसके गले में माला पहना देती है।
यह पूरा नजारा देखने में बड़ा ही प्यारा लगता है। आमतौर पर कोई भी दूल्हा शादी में अकड़ के साथ रहता है। वह कभी दुल्हन के आगे सिर नहीं झुकाता है। लेकिन इस दूल्हे का दिल बहुत बड़ा था। उसने अपनी दुल्हन के मान सम्मान और सोहलीयत की खातिर झुकना सही समझा। अब दूल्हे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
वीडियो पर लोग बहुत अच्छे कमेंट्स भी कर रहे हैं। मसलन एक यूजर ने लिखा कि ‘बहुत ही प्यारा वीडियो है।’ वहीं दूसरे ने लिखा ‘दूल्हे ने अपनी दुल्हन के लिए जो किया वह करने की हिम्मत बहुत कम लड़कों में होती है।’ इसके बाद एक कमेंट आता है ‘मेरी गर्लफ्रेंड की हाइट भी कम है। अब मैं भी अपनी शादी में ऐसा ही कुछ करूंगा।’ बस इसी तरह के और भी कई दिलचस्प कमेंट्स आने लगे। तो चलिए अब आप भी बिना किसी देरी के यह वीडियो देख लीजिए।
देखें वीडियो
View this post on Instagram
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अभी तक डेढ़ लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। जिसने भी ये वीडियो देखा वह खुद को लाइक करने से रोक नहीं पाया। वैसे आप लोगों को यह वीडियो कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही वीडियो को अधिक से अधिक शेयर भी करें।