
तीन सगी बहनों को हुआ एक ही लड़के से इश्क, चारों घर से भाग गए, परिजन सिर खुजाते रह गए
रोमियो का बाप निकला युवक , एकसाथ 3 सगी बहनों को पटाया, तीनों को साथ भगाया
‘प्यार अंधा होता है’ ये कहावत आप ने कई बार सुनी होगी। कहते हैं कि जब इंसान को किसी से प्यार होता है तो उसे अच्छे बुरे की समझ नहीं होती है। वह अपना होश खो बैठता है। फिर वह अपने प्यार को हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। लेकिन आज हम आपको प्यार की एक ऐसी अजब कहानी सुनाने जा रहे हैं जिसे पढ़ आपका भी सिर चकरा जाएगा।
अक्सर हम देखते हैं कि कुछ युवा एक साथ दो-दो लड़कियों से चक्कर चलाते हैं। लेकिन रामपुर के अजीम नगर थाने के एक गांव में एक युवक ने तीन-तीन लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फांस लिया। हद तो तब हो गई जब यह तीनों लड़कियां इस शख्स के साथ घर से भाग गई। बात यहीं खत्म नहीं होती। सबसे ज्यादा चौकाने वाली बात ये है कि ये तीनों लड़कियां आपस में सगी बहनें हैं। मतलब तीन सगी बहनों का दिल एक ही युवक पर आया और वह तीनों उसके साथ भाग गई।
अजब प्रेम की गजब कहानी सुन गांव वाले भी हैरान हैं। हालांकि अभी ये सस्पेंस बना हुआ है कि इन तीनों बहनों को आपस में इस बात की जानकारी थी या नहीं कि वे तीनों एक ही युवक से प्रेम करती हैं। लड़कियों के घरवाले अभी काफी टेंशन में हैं। उन्होंने अपनी बेटियों को ढूंढने की बहुत कोशिश की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि परिजनों ने बेटियों को इस शख्स से दूर रहने की सलाह दी थी। वे लड़कियों पर रात दिन नजर भी रखते थे। लेकिन फिर भी लड़कियां मौका देख घर से प्रेमी संग फरार हो गई।
तीनों बहनों को घर से गायब हुए आठ दिन से ऊपर हो गए हैं लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। परिजन अपनी बेटियों को अभी भी खोज रहे हैं। घर से भागने वाली इन बहनों में से दो तो नाबालिग हैं जबकि तीसरी बहन बालिग बताई जा रही है। इस घटना के बावजूद परिजनों ने अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। दरअसल उन्हें अपने परिवार की बदनामी का डर है। इसलिए वे अपने ही स्तर पर लड़कियों को खोजने का प्रयास कर रहे हैं।
उधर गांव में लड़कियों के घर से भागने की खबर आग की तरह फैल गई। हर कोई इस घटना से हैरान है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि एक अकेला युवक एक ही घर की तीन-तीन बहनों को कैसे पटा सकता है। अब देखना ये है कि इन तीनों बहनों को आपस में ये पता था कि वे एक ही शख्स से प्रेम करती हैं या नहीं। यदि उन्हें इस बात की जानकारी थी और फिर भी वे तीनों एक शख्स के साथ भागी हैं तो ये और भी ज्यादा हैरान करने वाली बात है।
वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? क्या आप ने पहले कभी ऐसी कोई घटना देखी या सुनी है? अपने जवाब हमे कमेंट में जरूर बताएं। साथ ही खबर पसंद आई हो तो इसे दूसरों के साथ शेयर जरूर करें।