Breaking news

मां ने रच डाली 10 साल के बेटे की मौत की साजिश, लालच से हो गया माथा खराब

माँ को हम भगवान से भी बढ़कर मानते हैं। एक मां को उसका बच्चा जान से भी प्यारा होता है। वह बच्चे की खुशी और सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। बच्चे को जरा सी चोट भी लग जाए तो उसका दिल रो पड़ता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी मां से मिलाने जा रहे हैं जिसने अपने ही 10 साल के बेटे को बड़ी बेरहमी से मार दिया। जब मां से बच्चे को मारने की वजह पूछी गई तो हर कोई हैरान रह गया। किसी को यकीन नहीं हुआ कि एक मां अपने मासूम बेटे के साथ ऐसा कर सकती है।

दरअसल जूली नाम की यह कलयुगी मां मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के बड़ागांव खुरैरी में रहती है। वह अपने 10 साल के बेटे नितिन मिर्धा की सौतेली मां है। बच्चे की असली मां सीमा की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। ऐसे में बच्चे के पिता राजू ने 2019 में जूली नाम की 32 वर्षीय महिला से शादी रचा ली थी। शादी के बाद सबकुछ अच्छा ही चल रहा था लेकिन 23 सितंबर को बच्चे नितिन की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पिता उसे आनन फानन में अस्पताल ले गए। यहां बच्चे का इलाज चला, लेकिन 24 सितंबर को उसने तड़प तड़पकर दम तोड़ दिया।

जब बच्चे की इस हालत के बारे में मां से पूछा गया तो वह अलग अलग बातें कर बहाने बनाने लगी। कभी वह कहती कि उसने गलती से जहर खा लिया होगा, तो कभी बोली सांप ने काट लिया होगा। सौतेली मां की यह बात पुलिस को हजम नहीं हुई। उन्हें उस पर शक हुआ। बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह जहर बताई गई। फिर पुलिस ने सख्ती से सौतेली मां से पूछताछ की। आखिर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि मैंने ही अपने दस साल के सौतेले बेटे को खाने में जहर मिलाकर दे दिया था।

जब सौतेली मां से बेटे को मारने की वजह पूछी गई तो हर कोई दंग रह गया। उसने बताया कि मेरी नजर सौतेले बेटे की एफडी पर थी। बेटे के नाम 18 लाख रुपए की एफडी थी। ये पैसे उसे पहली मां की मौत के बाद बीमे के क्लैम के रूप में मिले थे। बच्चे की मां का निधन एक एक्सीडेंट में हुआ था। उसका जीवन बीमा था जिसका सारा पैसा बेटे नितिन को मिल गया था। लेकिन सौतेली मां उन पैसों को हथियाना चाहती थी। बस इसी पैसों के लालच में उसने मासूम को जहर दे दिया।

फिलहाल महिला पुलिस की हिरासत में है। उसके ऊपर सभी संबंधित धाराएं लगाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि कोर्ट इस क्रूर सौतेली मां को सख्त से सख्त सजा देगा। वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button