
2 कुंटल सोना-70 सुनार और 50 बॉडी गार्ड्स, ऐसे बने थे ऐश्वर्या के लिए गहने लेकिन न शादी थी न सगाई
अगर खूबसूरत हीरोइनों की बात की जाए तो सबसे पहले ऐश्वर्या राय का ही नाम याद आता है। शायद ही कोई होगा जो ऐश्वर्या राय की खूबसूरती से सम्मोहित ना हो यही वजह है कि वह मिस वर्ल्ड भी रह चुकी हैं। उनकी सुंदरता के साथ ही साथ लोग उनकी एक्टिंग के भी दीवानें है। उन्होंने लगभग हर तरह के किरदार निभाए हैं। आज उनके ऐसे ही किरदार के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जिसने इतिहास तो रचा लेकिन वह ऐश्वर्या के लिए भी बहुत ही चुनौतीपूर्ण था। एक ऐसी फिल्म जिसके लिए उन्हें 200 किलो से ज्यादा गहने पहनने पड़े थे।
यह इतिहास रचा गया था ऐतिहासिक फिल्म जोधा अकबर को बनाने के लिए। मेकर्स ने काफी सोच विचार करने के बाद ऐश्वर्या को इस रोल के लिए लिया था। जोधा अकबर के बीच की केमिस्ट्री और शाही परिवार की इस भव्यता को दिखाने में डायरेक्टर प्रोड्यूसर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते थे इसलिए उन्होंने बारीक से बारीक चीज पर ध्यान दिया था ताकि कहीं पर कोई भी कमी न लगे।
यहां हम जो तस्वीर आपको दिखा रहे हैं उनमें एक एक गहना जो ऐश्वर्या ने पहना है वह पूरी तरह शुद्ध है। कहने का मतलब है कि जितने भी गहने ऐश्वर्या को पहनाए गए उनमें से एक भी कहना आर्टिफिशियल ना होकर शुद्ध सोने और चांदी से बनाया गया था। हालांकि इसे बनाने में काफी समय और मेहनत तो लगी लेकिन उसके बाद जो सामने निकल कर आया उसको हर कोई देखता रह गया जैसे अभी आप देख रहे हैं।
इस फिल्म के लिए गहनों कपड़ों से लेकर फिल्म के सेट तक को रजवाड़ी लुक देने के लिए काफी मेहनत और रिसर्च की गई थी।
यह गहने केवल दिखने में ही सुंदर नहीं है बल्कि वजन में भी बहुत भारी हैं। असली सोने युक्त इन गहनों का कुल वजन 400 किलोग्राम था। जबकि इसमें 200 किलो यानी 2 क्विंटल सोना लगा था ‘शुद्ध सोना’। इन गहनों को 70 विशेष कारीगरों ने दिन रात की कड़ी मेहनत के बाद बनाया था। इतने महंगे धन की सुरक्षा के लिए ही करीब 50 सुरक्षाकर्मियों को रखा गया था जो शूटिंग के वक्त भी ऐश्वर्या राय की भी सुरक्षा करते थे।
जोधा अकबर फिल्म में ऐश्वर्या राय के लुक को इतना ज्यादा पसंद किया गया कि बाद में यह एक चलन बन गया और शादियों में दुल्हनों को रजवाड़ी या राजस्थानी लुक देने के लिए फिल्म में इस्तेमाल किए गए गहनों के आर्टिफिशियल कॉपियां बनाकर को सजाया जाने लगा। राजस्थानी गीत घूमर भी उनके इस फिल्म के बाद पूरे देश में प्रचलित हो गया था। ऐश्वर्या का यह लुक इतना फेमस हो चुका है कि अब भी जोधाबाई का जिक्र आता है तो जेहन में ऐश्वर्या की ही तस्वीर उभरती है।
जोधा अकबर फिल्म 2008 में आई थी जिसमें ऐश्वर्या राय के साथ ऋतिक रोशन थे दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में धूम मचाई थी। यह हिस्टोरिकल ड्रामा था जो मुगल राजा अकबर और आमिर की राजकुमारी जोधा बाई पर आधारित था।