विशेष

भूलकर भी घर में ना रखें ये चीजें वरना पानी की तरह बह जायेगा आपका सारा पैसा!

आज के समय में धन कमाना बहुत ही मुश्किल काम होता है। कुछ लोगों के लिए धन कमाना आसान होता है, लेकिन उस धन को सहेजकर रखना बहुत ही मुश्किल होता है। पैसा तो लोग कमा ही लेते हैं, लेकिन वह बहुत तेजी से खर्च भी हो जाता है। कमाए हुए धन को लोग अपने हिसाब से रखने के लिए तिजोरी, कैशबॉक्स, आलमारी या लॉकर का उपयोग करते हैं। लेकिन इन चीजों को वास्तु के हिसाब से ना रखने पर आपका पैसा बचता ही नहीं है।

धन रखने वाली जगह के आस-पास नीले रंग का कोई भी चित्र नहीं लगाना चाहिए :

आप पैसे रखने वाली जगह के आस-पास अशुभ चीजें रखते हैं तो भी आपकी धनहानि होती है। धन रखने वाली जगह के आस-पास नीले रंग का कोई भी चित्र नहीं लगाना चाहिए। नीला रंग जल का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसा करने पर आपका पैसा पानी की तरह ही बह जाता हैइसलिए नीले रंग का कोई भी सामान धन रखने वाले स्थान के आस-पास नहीं रखना चाहिए।

इसके अलावा धन बचाने के लिए करें ये काम:

*- घर की बहुमूल्य चीजों को उत्तर-पक्षिम दिशा में नहीं रखना चाहिए।

*- घर में कभी भी तीन दरवाजे एक लाइन में नहीं बनवाना चाहिए। इससे चोरी की सम्भावना बढ़ जाती है।

*- पर्स और तिजोरी रखने से पहले एक बात का ध्यान रखें कि ये फटा हुआ पर्स और टूटी हुई तिजोरी रखने से धन का नाश होता है। पर्स और तिजोरी में माँ लक्ष्मी की तस्वीर रखने लाभ होता है। तिजोरी में पूजा की सुपारी, श्री यन्त्र और कुबेर यन्त्र रखने से लाभ होता है।

*- घर की छत पर भूलकर भी कबाड़ ना रखें, इससे आर्थिक नुकसान होता है और आर्थिक तंगी बनी रहती है। इससे पारिवारिक सदस्यों की कमाई और स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है।

*- बेकार पड़ी हुई और टूटी हुई चीजें रखने से वास्तुदोष उत्पन्न होता है। ये चीजें घर में माँ लक्ष्मी को आने से रोकती हैं।

*- घर या दुकान में रखी हुई जिस भी आलमारी का आप उपयोग नहीं करते हैं, उसका दरवाजा हमेशा बंद रखें। ऐसा ना करने पर आपके हर काम में बाधा आती है।

*- टुटा हुआ फर्नीचर घर में नहीं रखना चाहिए, इससे परिवार की उन्नति और धन में रुकावट पैदा होती है। ड्राइंग रूम में रखा हुआ सोफे, चादर गन्दा व फटा हुआ नहीं होना चाहिए।

Back to top button