दिलचस्प

3 महीने में कार चलाना सिख गई 90 साल की दादी, हाइवे पर ऐसे दौड़ाई, देखें Video

कहते हैं सीखने की कोई उम्र नहीं होती है। आपको अपनी इच्छाओं को कभी भी नहीं मारना चाहिए। लोग क्या कहेंगे इस बारे में सिचने से अच्छा है वह काम करें जो आपका दिल चाहता है। आप किसी भी उम्र में कुछ भी सिख सकते हैं। इस बात का ताजा उदाहरण मध्य प्रदेश के देवास शहर की ये दादी है।

90 साल की यह दादी हाइवे पर बिजली की रफ्तार से कार दौड़ाती है। दादी ने कार चलाना तीन महीने पहले ही सीखा है। वह उम्र के इस पढ़ाव पर होने के बावजूद महज तीन महीनों में पूरे आत्मविश्वास के साथ कार चला लेती हैं।

90-years-old-grandma-drives-car-like-a-pro

90 साल की दादी इस दादी का नाम रेशम बाई तंवर है। वह इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी कमाल की ड्राइविंग स्किल्स को लेकर बड़ी वायरल हो रही हैं। उनका हाइवे पर कार दौड़ाते हुए एक वीडियो भी बड़ा पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दादी कार के अंदर बैठकर बड़े ही आराम से हाइवे पर ड्राइव कर रही हैं। कार को चलाते समय उनके माथे पर कोई सिकन भी नहीं है। वह बिना नर्वस हुए पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कार सड़क पर दौड़ा रही हैं।

90-years-old-grandma-drives-car-like-a-pro

दादी का यह वीडियो संदीप सिंह नाम के एक शख्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा क्या है। उनका वीडियो शेयर करते हुए वे कैप्शन में लिखते हैं – वाह दादी वाह.. देवास जिले के बिलावली की रहने वाली 90 साल की दादी रेशम बाई तंवर ने इस उम्र में कार चलाना सीखा और अब हाईवे पर भर रहीं हैं फर्राटे..

यह वीडियो वायरल होते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास भी जा पहुंचा। वे भी दादी के इस हुनर से इंप्रेस हो गए। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह वीडियो रिट्वीट किया। साथ ही कैप्शन में लिखा – दादी मां ने हम सभी को प्रेरणा दी है कि अपनी अभिरुचि पूरी करने में उम्र का कोई बंधन नहीं होता है। उम्र चाहे कितनी भी हो, जीवन जीने का जज़्बा होना चाहिए।

दादी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत धूम मचा रहा है। इसे देखकर लोग अपनी शानदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। मसलन एक शख्स ने लिखा ‘सलाम है दादी को’। फिर दूसरा लिखता है ‘बहुत खूब, अब मैं भी अपनी मां को सिखाने का प्रयास करूंगा]। वहीं एक ने पूछा ‘दादी आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस है?’ एक और यूजर लिखता है ‘दादी को फास्ट एंड फ्यूरियस फिल्म में रोल मिलना चाहिए।’

वैसे आप लोगों को दादी का यह वीडियो कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button
?>