Interesting

एक दुल्हन ऐसी भी: शादी में दोस्त को Kiss कर सबके सामने चली गई, दूल्हा देखता रह गया

शादी के बीच अक्सर बवाल पैदा होने की खबरें सामने आती रहती है। कई बार ऐसा होता है जब दुल्हन को दूल्हे की कोई हरकत पसंद नहीं आती और वह शादी छोड़ मंडप से चली जाती है। कुछ दुल्हनें अपने प्रेमी के साथ चोरी छिपे भाग भी जाती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी दुल्हन से मिलाने जा रहे हैं जो सरेआम अपने प्रेमी को Kiss कर मंडप से चली गई। जी हाँ! दुल्हन ने दूल्हे और सभी मेहमानों के सामने ही अपने खास दोस्त को चूमा और उसके साथ गाड़ी में बैठकर निकल ली। तो आखिर दुल्हन ने ऐसा क्यों किया? चलिए जानते हैं।

दरअसल यह अजीबोगरीब मामला अमेरिका के मैरीलैंड का है। यहां एबरडीन के एक सुंदर मैरिज हॉल में 24 साल की सियेरिया की सैम नाम के दूल्हे के साथ शादी हो रही थी। शादी की शुरुआत बहुत अच्छे से हुई। मंडप में लोगों की भीड़ भी बढ़ने लगी। हर कोई दूल्हा दुल्हन को उनकी नई शुरुआत के लिए बधाई दे रहा था। लेकिन इस बीच दुल्हन की नजर दूल्हे पर गई। उसने नोटिस किया कि दूल्हा कुछ गढ़बढ़ कर रहा है। वह अपनी शादी वाले दिन ही ऐसी हरकतें करने लगा जो दुल्हन को कतई पसंद नहीं थी।

शादी की रस्में चल रही थी। दुल्हन का सारा ध्यान दूल्हे के ऊपर ही था। उसे दूल्हे की एक खास हरकत बिल्कुल पसंद नहीं आ रही थी। फिर दुल्हन ने जैसे तैसे मन मारकर शादी की सभी रस्में तो कर ली, लेकिन जब दूल्हे के साथ गाड़ी में बैठकर जाने की बात आई तो वह अड़ गई। उसने दूल्हे के साथ रहने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि मैं तुम्हारे साथ नहीं रह सकती। हद तो तब हो गई जब उसने मंडप में खड़े अपने एक खास दोस्त को सबके सामने चूम लिया। इसके बाद वह उसी लड़के के साथ गाड़ी में बैठकर चली गई।

परिजनों ने दुल्हन को बहुत समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं मानी। बताया जा रहा है कि वह लड़का दुल्हन का बॉयफ्रेंड हुआ करता था। उसका भी दुल्हन के साथ अफेयर चल रहा था। वहीं दुल्हन जिस लड़के से शादी कर रही थी वह उसका नया नवेला बॉयफ्रेंड था। हालांकि शादी वाले दिन दूल्हा बार बार शराब पिए जा रहा था। दुल्हन को बस यही बात पसंद नहीं आई। वह नहीं चाहती थी कि इस शादी वाले खास दिन भी दूल्हा बहुत शराब पिए और इस पल को बर्बाद कर दे।

बस इसी वजह से दुल्हन नाराज हो गई और मंडप में दूल्हे को छोड़ अपने दुसरे दोस्त के साथ भाग गई। उधर दूल्हा अकेला ही मंडप में खड़ा रह गया। उसे अपने घर बिना दुल्हन के जाना पड़ा। वैसे इसके पहले भारत में भी ऐसे कई मामले देखने को मिले हैं। कभी दूल्हा शराब पिता है तो कभी तंबाकू खाने लगता है। फिर कभी कभी दहेज का सीन भी क्रीऐट हो जाता है। इन स्थितियों में दुल्हनें अक्सर बीच शादी में नाराज हो जाती है। वह शादी तोड़ देती है।

वैसे आपके हिसाब से ऐसा करना कितना सही या गलत है?

Back to top button