Bollywood

ऐश्वर्या-अभिषेक ने भी नहीं देखी थी अपनी शादी की ये फोटो, सच्चाई पता चली तो जोड़ने पड़े हाथ

ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) बॉलीवुड के पॉपुलर मैरिड कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती है। कपल ने 20 अप्रैल, 2007 को शादी रचाई थी। इस शादी से उनकी एक बेटी आराध्या बच्चन भी है। ऐश अभिषेक की शादी को लगभग 14 साल हो गए हैं, लेकिन फिर भी दोनों के बीच प्यार बरकरार है। इनके बीच लड़ाई झगड़े या मनमुटाव को लेकर कभी कोई खबर नहीं आई।

aishwarya rai

ऐश्वर्या उम्र में अभिषेक से दो साल बड़ी भी हैं। शादी के समय ऐश 33 की थी जबकि अभिषेक 31 साल के थे। अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे की शादी अपने आलीशान बंगले प्रतीक्षा से की थी, वहीं शादी का रिसेप्शन ताज होटल में दिया था। उस दौरान ये शादी बहुत फेमस हुई थी। अभिषेक के पहले ऐश्वर्या सलमान खान और विवेक ओबरॉय जैसे सितारों के साथ रिलेशनशिप में थी। लेकिन जब वे बच्चन परिवार की बहू बनी तो हर कोई हैरान रह गया।

aishwarya rai

अभिषेक और ऐश्वर्या की लव स्टोरी गुरु फिल्म की शूटिंग के समय शुरू हुई थी। इस फिल्म के दौरान ही अभिषेक ने ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज किया था। इसके बाद जब दोनों मुंबई लौटे थे तो सगाई कर ली थी। इस दौरान दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे थे। वैसे शादी वाले दिन भी ऐश और अभिषेक की खुशी का ठिकाना नहीं था। उस दिन मैरिज हॉल में मीडिया की एंट्री पर बैन था। लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद अंदर की सभी तस्वीरें वायरल होने लगी थी।

aishwarya rai and abhishek bachchan

आज भी फैंस सोशल मीडिया पर अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी की तस्वीरें खूब शेयर करते हैं। हाल ही में ऐश अभिषेक की एक शादी की तस्वीर ने सुर्खियां बटोर ली। ये तस्वीर इतनी अनोखी थी कि खुद अभिषेक बच्चन भी हैरान रह गए। इस तस्वीर में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय शादी के जोड़े में दिखाई दे रहे हैं। इसमें अभिषेक मुस्करा रहे है जबकि ऐश्वर्या राय ठहाका मारकर जोर से हंस रही हैं।

इस तस्वीर को देख अभिषेक बच्चन भी एक पल के लिए दंग रह गए। वे इस पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने तस्वीर पोस्ट करने वाले यूजर के पोस्ट को रीट्वीट किया। इसके बाद हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाते हुए बोले ‘ये फोटोशॉप की हुई तस्वीर है।’

दरअसल फैंस अक्सर बॉलीवुड सितारों की तस्वीरों के साथ एडिटिंग करते रहते हैं। ऐश अभिषेक की शादी की यह तस्वीर भी असली नहीं है, बल्कि इसे फोटोशॉप किया गया है। शायद ये किसी फैंस का ही काम है। ऐसे में अभिषेक ने फैंस को इस तस्वीर की सच्चाई बताना ही सही समझा।

Aish

काम की बात करें तो ऐश्वर्या राय को आखिरी बार 2018 में ‘फन्ने खां’ फिल्म में देखा गया था। वर्तमान में उनके पास कोई दूसरा बॉलीवुड प्रोजेक्ट नहीं है। हालांकि वे साउथ की फिल्म पोन्नियन सेलवन की शूटिंग जरूर कर रही हैं। वहीं अभिषेक बच्चन की बात करें तो उन्हें आखिरी बार ‘द बिग बूल’ फिल्म में देखा गया था। वे जल्द ही बॉस बिस्वास और दसवीं जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

Back to top button